अध्यात्म

सावन का पहला सोमवार व्रत कब है? जान लें सही तारीख

Pehla Sawan Somwar Vrat 2025 Date: सावन (श्रावण) हिन्दू कैलेंडर का पांचवां मास है, जो वर्षा ऋतु में आता है और भगवान शिव की विशेष आराधना का शुभ समय माना जाता है। इस वर्ष 2025 में सावन 11 जुलाई, शुक्रवार से प्रारंभ होकर 9 अगस्त, शनिवार को समाप्त होगा। इस महीने में पड़ने वाले सोमवार व्रत का खास महत्व माना जाता है। जानिए पहला सावन सोमवार कब है।

Image

Pehla Sawan Somwar Vrat 2025 Date

Pehla Sawan Somwar Vrat 2025 Date: "सावन का प्रथम सोमवार" या “पहला सावन सोमवार” इस साल 14 जुलाई 2025 को पड़ेगा। यह दिन शिव भक्तों के लिए अत्यधिक शुभ माना जाता है, क्योंकि इस समय भगवान शिव विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं। इतना ही नहीं इस व्रत को रखने से मनचाही मुराद भी पूरी होती है। व्रती को इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगाजल या पवित्र नदियों के जल से स्नान करना चाहिए। स्वच्छ वस्त्र पहनकर शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, बेलपत्र आदि अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का मन ही मन जाप करना चाहिए।

सावन सोमवार 2025 की तारीख (Sawan Somwar 2025 Date)

1. पहला सावन सोमवार- 14 जुलाई, 2025

2. दूसरा सावन सोमवार- 21 जुलाई, 2025

3. तीसरा सावन सोमवार- 28 जुलाई, 2025

4. चौथा सावन सोमवार- 4 अगस्त, 2025

सोमवार व्रत का महत्व (Sawan Somwar Mahatva)

हिंदू धर्म में सोमवार का दिन विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन का व्रत रखने को अत्यंत पुण्यदायी और मनोकामना पूर्ण करने वाला माना गया है। विशेष रूप से सावन मास के सोमवार, "श्रावण सोमवार व्रत" के रूप में, बहुत ही शुभ और फलदायक माने जाते हैं।कहते हैं सोमवार व्रत करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह व्रत व्रतधारी को मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और रोग-मुक्त जीवन देता है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त श्रद्धा और नियमपूर्वक सोमवार का व्रत करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। विवाह योग्य कन्याएं इस व्रत को उत्तम वर प्राप्ति के लिए करती हैं।

व्रत की विधि (Sawan Somwar Vrat Vidhi)

सोमवार व्रत में प्रातःकाल स्नान कर साफ वस्त्र पहनकर शिवलिंग का पूजन किया जाता है। शिव को बेलपत्र, दूध, दही, शहद, घी, और गंगाजल से अभिषेक कर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप किया जाता है। दिन भर व्रत रखकर शाम को पूजा और आरती के पश्चात फलाहार या एक बार भोजन किया जाता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article