अध्यात्म

Parivartini Ekadashi Upay 2024: परिवर्तिनी एकादशी के दिन करें ये खास उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता

Parivartini Ekadashi Upay 2024: हिंदू धर्म में परिवर्तिनी एकादशी के व्रत का बहुत ही महत्व है। इस दिन कुछ अचूक उपायों को करने से साधक को हर काम में सफलता मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Parivartini Ekadashi Upay

Parivartini Ekadashi Upay 2024: परिवर्तिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन पूरे विधि- विधान के साथ विष्णु भगवान जी की पूजा की जाती है और परिवर्तिनी एकादशी का व्रत किया जाता है। परिवर्तिनी एकादशी का व्रत करने से साधक को सारे पापों से मुक्ति मिलती है। परिवर्तिनी एकादशी का व्रत भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा। शास्त्रों में परिवर्तिनी एकादशी के दिन के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। इस दिन इन उपायों को करने से साधक को हर काम में सफलता मिलती है। आइए जानें कि परिवर्तिनी एकादशी के दिन किन उपायों को करना शुभ होगा।

Parivartini Ekadashi Upay In Hindi ( परिवर्तिनी एकादशी उपाय 2024)

कर्ज मुक्ति के लिए

यदि आपके ऊपर कोई कर्ज बहुत समय से चलता आ रहा है तो आप परिवर्तिनी एकादशी के पीपल पेड़ में जल में शकर डालकर अर्पित करें। इसके साथ ही इस दिन शाम के समय में पीपल के पेड़ में घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से कर्ज से जल्दी मु्क्ति मिलेगी।

धन के आगमन के लिए

परिवर्तिनी एकादशी के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु के सामने कुछ सिक्के रख दें। पूजा के बाद उन सिक्कों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके जीवन में धन का आगमन होगा और वृद्धि होगी।

शीघ्र विवाह के लिए

यदि आपके के विवाह में देरी हो रही है तो आप परिवर्तिनी एकादशी के दिन पूजा के समय में भगवान विष्णु को पीले फूल की माला और पीली मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से जल्द विवाह के योग बनेंगे।

सुख और सौभाग्य के लिए

परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान श्री हरि का केसर और दूध के साथ अभिषेक करें। इस चीज से भगवान विष्णु का अभिषेक करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Parivartini Ekadashi Mantra (परिवर्तिनी एकादशी मंत्र)

वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।

पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।

एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।

य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।

शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्

विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।

लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्

वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥

Parivartini Ekadashi Vrat Paran Time 2024 (परिवर्तिनी एकादशी व्रत पारण टाइम 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी का व्रत इस साल 14 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। ऐसे में इस व्रत का पारण 15 सितंबर 2024 को किया जाएगा। इस दिन पारण का टाइम सुबह 6 बजकर 6 मिनट से लेकर 8 बजकर 34 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में पारण करना शुभ होगा।

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article