Panchang Today, 17 जनवरी 2022 का पंचांग: चावल व तिल के साथ कम्बल के दान का बहुत महत्व, भैरो स्तोत्र का करें पाठ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2022, 06:18 AM IST

17 January 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 17 जनवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Panchang Today, 17 जनवरी 2022 का पंचांग: चावल व तिल के साथ कम्बल के दान का बहुत महत्व, भैरो स्तोत्र का करें पाठ

17 January 2022 Ka Panchang: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है।आज पुर्नवसु नक्षत्र है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। सोमवार का व्रत रहें।दान पुण्य करें। आज चावल व तिल के साथ कम्बल के दान का बहुत महत्व है।रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज चन्द्रमा व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 17 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 17 जनवरी 2022 
दिवस सोमवार
माह पौष, शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 
सूर्योदय 07:15am
सूर्यास्त 05:49pm
नक्षत्र पुनर्वसु
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि मिथुन 10:01pm तक फिर कर्क
करण विष्टि
योग वैधृति

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57am से 12:57pm तक
विजय मुहूर्त 02:48pm से 03:36pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:07pm से 07:26pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करना चाहिए।

End of Article