Panchang Today, 14 फरवरी 2022 का पंचांग: आज है प्रदोष का पावन व्रत, रूद्राभिषेक का भी है बहुत ही शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2022, 04:36 PM IST

14 February 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 14 फरवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Panchang Today, 14 फरवरी 2022 का पंचांग: आज है प्रदोष का पावन व्रत, रूद्राभिषेक का भी है बहुत ही शुभ मुहूर्त

14 February 2022 ka Panchang: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।आज प्रदोष का पावन व्रत है। इस पावन पर्व पर पुनर्वसु नक्षत्र है।प्रदोष व्रत बहुत ही फलीभूत होता है।आज रूद्राभिषेक का बहुत ही शुभ मुहूर्त है। भगवान  राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।  सोमवार व प्रदोष का व्रत संतान को उन्नति प्रदान करता है।आज दान पुण्य करें। इस दिन दान का बहुत महत्व है।भगवान शिव की विधिवत पूजा करें व शिवपुराण का पाठ करें।दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। सोमवार के दिन चन्द्रमा  के बीज मंत्र के जप का सुंदर फल है।
 
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 14 फरवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 14 फरवरी 2022 
दिवस सोमवार
माह माघ, शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी
सूर्योदय 07:02am
सूर्यास्त 06:10pm
नक्षत्र पुनर्वसु
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि  कर्क
करण कौलव
योग आयुष्मान

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:15am से12:57pm तक
विजय मुहूर्त 02:24pm से 03:18pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:59pm से 06:25pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article