Panchang 26 June 2024: आषाढ़ महीने की पंचमी तिथि के जिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर होगा। वहीं आज के दिन सूर्यास्त शाम के 7 बजकर 23 मिनट से होगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 58 मिनट से लेकर 12 बजकर 41 मिनट पर होगा। आज के दिन संध्या पूजन के लिए शाम के 6 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम के 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहने वाला है। अब पढ़ें आज का पूरा पंचांग।
Panchang 26 June 2024 (आज का पंचांग 26 जून 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-आषाढ़ ,कृष्ण पक्ष
तिथि- पंचमी09:01 pm फिर खष्ठी
व्रत-पंचमी व्रत
दिन-बुधवार
सूर्योदय-05:22am
सूर्यास्त-07:23pm
नक्षत्र- धनिष्ठा 01:07 pm तक पुनः शतभिषा
चन्द्र राशि- कुंभ स्वामी- शनि
सूर्य राशि- मिथुन ,स्वामी -बुध
करण-कौलव 10:05am तक फिर तैतिल
योग- विष्कुम्भ 06:15am तक तत्पश्चात प्रीति
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:58am से 12:41 pm2विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:25 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:45 pm से 07:08 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:10am से 05:08am तक
5अमृत काल-06:08am से 07;58am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:45 तक रात्रि
संध्या पूजन-06:50pm से 07;49pm तक
दिशा शूल -उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल -दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तकक्या करें-श्री गणेश जी के निमित्त बुधवार का व्रत रहें। शिव पूजा भी करें। शिवलिंग को गंगाजल व बेलपत्र अर्पित करें व उनकी उपासना करें। पंचमी है।मन्दिर में भगवान शिव जी का दर्शन करें,आज व्रत बहुत ही फलदायी है। धार्मिक पुस्तकों सहित तिल व जल के दान का बहुत महत्व है। उपवास फलाहार या जैसा आपका स्वास्थ्य हो, वैसा ही होगा।मन्दिर में शिवलिंग को कुशोदक अर्पित करें। गणेश जी के नाम का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें।किसी भी शिव मंदिर परिसर में आम,बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।आज जल व मिठाई दान का भी बहुत महत्व है। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। मन्दिर में भंडारा भी करवा सकते हैं। गो माता को पालक खिलाएं। चिड़ियों को दाना पानी दें। नीले वस्त्र का दान करें। शिव उपासना करें व राहु के बीज मंन्त्र का जप करें। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए भैरो उपासना करें।
क्या न करें- -बुध वाणी का कारक ग्रह है।किसी को अप्रिय वाणी मत बोलें।
