अध्यात्म

अक्टूबर 2025 प्रदोष व्रत लिस्ट, अक्टूबर 2025 में प्रदोष व्रत कब-कब है, दोनों तारीख में बन रहा ये अजब संयोग

अक्टूबर 2025 में प्रदोष व्रत कब-कब है (October 2025 pradosh vrat date list): हर मास में प्रदोष व्रत दो बार आता है। यह शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। यहां देखें कि अक्टूबर 2025 में प्रदोष व्रत कब रखे जाएंगे। वैसे दोनों तिथियों का एक अजब संयोग भी बन रहा है।

Image

अक्टूबर 2025 में प्रदोष व्रत कब-कब है (Pic: iStock)

अक्टूबर 2025 में प्रदोष व्रत कब-कब है (October 2025 pradosh vrat date list): हर मास की तरह अक्टूबर 2025 के महीने में भी दो प्रदोष व्रत आएंगे। बता दें कि प्रदोष व्रत को शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। यहां देखें कि अक्टूबर 2025 प्रदोष व्रत कब है, अक्टूबर 2025 में प्रदोष व्रत की तारीख।

अक्टूबर 2025 में प्रदोष व्रत कब-कब है

साल 2025 में अक्टूबर महीने में प्रदोष व्रत 04 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को रखा जाएगा। दोनों ही तारीखों पर शनि प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है।

अक्टूबर 2025 का पहला प्रदोष व्रत कब है

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 04 अक्टूबर को शाम 05:09 बजे से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 05 अक्टूबर को 03:03 बजे पर होगा। प्रदोष व्रत में सायंकाल में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा होती है। इस समय को देखते हुए व्रत की तिथि 04 अक्टूबर, दिन शनिवार की होगी।

04 अक्टूबर को शनि प्रदोष व्रत पर शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:29 बजे से लेकर रात 07:55 बजे के बीच का रहेगा।

अक्टूबर 2025 का दूसरा प्रदोष व्रत कब है

18 अक्टूबर 2025 को शनिवार के दिन त्रयोदशी तिथि का आरंभ दोपहर 12:18 बजे से होगा। इस तिथि का समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 01:51 बजे पर होगा। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष काल में पूजा होती है। इस वजह से यह व्रत भी शनिवार को मनाया जाएगा। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर होगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा का शुभ समय शाम 05:15 से लेकर 07:45 बजे के बीच का रहेगा।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article