अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 29 अगस्त, 2020: जानिए आज का अंक राशिफल, कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए लकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2020, 04:30 AM IST

Ank rashifal, Today Numerology 29 August 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 29 अगस्त, 2020: जानिए आज का अंक राशिफल, कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए लकी

अंक राशिफल 29 अगस्त:  आज 29 अगस्त है। 29 का संयुक्त अंक  वैभव व प्रसिद्धि का है। अंक 02 चन्द्रमा व 09 मंगल का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। चन्द्रमा गुरु व सूर्य का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 1, 3 तथा 9 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में प्रगति होगी। सूर्य व चन्द्रमा मित्र हैं। भग्यांक03 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।सू र्य व मंगल के द्रव्यों गुड़ व गेहूं इत्यादि का दान करें।


Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर आज प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 01 व 06 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।


Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा मित्र हैं। आज व्यवसाय में कुछ नया कार्य जोड़ सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 


Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगा। व्यवसाय व जॉब में लाभ का संकेत है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए उड़द का दान करें।


Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 06 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोन्नति के संकेत हैं। व्यवसाय में भी लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।


Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में संघर्ष का दिन है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको अपने जॉब में आनन्द देगा।
स्वास्थ्य- पेट के मरीज सावधानी बरतें।


Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- उच्चाधिकारियों से थोड़ा तनाव रह सकता है। किसी विशेष कार्य के दबाव को महसूस करेंगे। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।


Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय व जॉब में सफलता का है। शनि व चन्द्रमा मानसिक संघर्ष दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।


Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- मंगल व चन्द्रमा जॉब को नई दिशा देंगे। व्यवसाय में लाभ है। 
स्वास्थ्य- उदर विकार की सम्भावना रह सकती है।


End of Article