अध्यात्म

अंकज्योतिष: पति की लकी चार्म होती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 4, 2023, 04:45 PM IST

Astrology By Date Of Birth: इस मूलांक की लड़कियां अपने पति की किस्मत चमका देती हैं। ये करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं।

Image

अंकज्योतिष अनुसार पति के लिए भाग्यशाली लड़कियां (Photo-istock)

अंकज्योतिष में किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट से उसके जीवन और स्वभाव के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। दरअसल हर व्यक्ति का कोई न कोई मूलांक होता है और मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। यानी ग्रह सीधे तौर पर संबंधित मूलांक के लोगों पर अपना प्रभाव डालते हैं। आज यहां हम जानेंगे एक ऐसे मूलांक के बारे में जिसका संबंध गुरु ग्रह से है। इस मूलांक की लड़कियों को पति के लिए भाग्यशाली माना जाता है।

हम जिस मूलांक की बात करने जा रहे हैं वो है नंबर 3। जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है उनका बर्थ मूलांक 3 माना जाता है। इस मूलांक की लड़कियां किस्मत की धनी होती हैं। गुरु ग्रह की कृपा से इन्हें लाइफ में सारे सुख प्राप्त होते हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती।

मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। यूं कहें कि इस मूलांक की लड़कियां पति का लकी चार्म होती हैं। इनसें शादी करके इनके पति की किस्मत चमक जाती है। ये जहां जाती हैं अपनी अलग पहचान बना लेती हैं। ये अपने पति और उनके परिवार वालों का दिल आसानी से जीत लेती हैं।

इस मूलांक की लड़कियां काफी महत्वाकांक्षी होती हैं। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। ये आत्मनिर्भर होती हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनका हाथ कभी खाली नहीं रहता। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। ये काफी स्वाभिमानी होती हैं। कार्यस्थल में ये उच्च पद पर काम करती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करती हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article