मनुष्य के हाथ में कई तरह की रेखाएं होती है इस बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी हथेली के पर्वतों के बारे में सुना है? बता दें हाथ में सभी ग्रहों के पर्वत होते हैं जिन्हें देखकर व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं शनि पर्वत के बारे में। हाथ में मौजूद शनि पर्वत आपके जीवन के कई राज खोलता है। ये बताता है कि आप आर्थिक मामलों में कितने भाग्यशाली हैं और आपका जीवन कैसा बीतेगा।
हाथ में शनि पर्वत कहां होता है (Where Is Shani Parvat In Hand)
ये पर्वत हाथ की बीच वाली उंगली के ठीक नीचे होता है। यानी मध्यमा उंगली के ठीक नीचे वाला स्थान जो हल्का सा उभार लिए होता है उसे ही शनि पर्वत करते हैं। ये हर व्यक्ति के हाथ में मौजूद होता है। शनि पर्वत से ये तक पता चल जाता है कि आपकी कुंडली में शनि की क्या स्थिति चल रही है।
ऐसे लोगों पर शनि देव रहते हैं मेहरबान (Shani Dev Special Blessings On These People)
यदि हथेली में शनि पर्वत वाला स्थान ऊंचा उठा हुआ है तो इसका मतलब है कि आप पर शनि देव मेहरबान हैं। ऐसे लोगों मेहनत से लाइफ में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। इन्हें इनकी किस्मत का भी खूब साथ मिलता है। शनि पर्वत का उभार ये भी बताता है कि आपकी कुंडली में शनि की स्थिति काफी मजबूत है।
ऐसे लोगों की लव लाइफ में रहता है तनाव (These People Always Face Problem In Love Life)
शनि पर्वत पर उभार करियर और आर्थिक लाइफ के लिए तो शुभ है। लेकिन लव लाइफ के लिए ये अच्छा संकेत नहीं है। ऐसे लोगों की लव लाइफ हमेशा तनाव भरी रहती है। इनका अपने साथी से किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव होता रहता है।
शनि पर्वत पर ये निशान शुभ नहीं (This Mark On Shani Parvet Is Not Auspicious)
शनि पर्वत पर किसी तरह का निशान होना शुभ नहीं माना जाता है। जिन लोगों के शनि पर्वत वाले स्थान पर क्रॉस और द्वीप का चिन्ह होता है वो लोग अक्सर परेशान रहते हैं। इन्हें करियर में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। बुरे प्रभाव से बचने के लिए इन लोगों को शनि की पूजा करनी चाहिए।
