Daily Numerology Prediction: आज 3 अक्टूबर 2025 का दिन विशेष महत्व रखता है। आज की तारीख का मूल अंक 3 बनता है, जो गहरे आध्यात्मिक ज्ञान और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस अंक का स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं, जिनका आशीर्वाद व्यक्ति को ज्ञान, सम्मान और तरक्की देता है। 3 तारीख को जन्मे लोग स्वभाव से अध्यात्म और ज्ञान की ओर झुकाव रखते हैं।
आज की तारीख (03-10-2025) के सभी अंकों का योग 4 है। मतलब इस दिन का भाग्यांक 4 बन रहा है, जिसका स्वामी ग्रह राहु है। राहु अचानक लाभ, चुनौतियां और नए अनुभव देने वाला ग्रह है। राहु का असर व्यक्ति की सोच और जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है, लेकिन अगर इसका सही उपयोग किया जाए तो यह बड़ी सफलता भी दिला सकता है। आज गुरु और राहु दोनों ग्रह सक्रिय रहेंगे। गुरु अध्यात्म और सकारात्मकता देंगे, वहीं राहु जीवन में नए अवसर और अनुभव लाएगा। इस दिन का असर हर मूलांक पर अलग-अलग ढंग से पड़ेगा। आइए जानते हैं सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 1 वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जॉब में प्रमोशन मिलने के आसार हैं। बिजनेस में आपको मूलांक 2, 3 और 9 वाले लोगों से फायदा होगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है क्योंकि आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
उपाय – मसूर की दाल का दान करें।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 2 वाले लोग काम का दबाव महसूस करेंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन मेहनत का फायदा मिलेगा। बिजनेस में मूलांक 1 और 3 वाले व्यक्ति लाभ देंगे। सेहत सामान्य रहेगी और दिन अच्छा बीतेगा।
उपाय – बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 3 वालों के लिए दिन सफलता देने वाला रहेगा। जॉब में प्रमोशन और सम्मान के योग हैं। बिजनेस में गुरु का सपोर्ट मिलेगा जिससे प्रगति होगी। सेहत अच्छी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय – राहु से जुड़े द्रव्य (जैसे उड़द, तिल) का दान करें।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 4 वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। बिजनेस में मूलांक 2, 3 और 9 वाले लोगों की मदद से लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी और ऊर्जा बनी रहेगी।
उपाय – बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 5 वालों को नौकरी में तरक्की और बिजनेस में रुके काम पूरे होने के योग हैं। मूलांक 2 और 3 से जुड़े लोगों से सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय – उड़द या तिल का दान करें।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 6 वाले लोग सफलता महसूस करेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और बिजनेस में फायदा होगा। दिन अच्छा रहेगा लेकिन स्किन से जुड़ी समस्या वालों को सावधानी रखनी होगी।
उपाय – बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 7 वाले लोग अपने परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे। बिजनेस में तरक्की होगी और नए मौके मिलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन स्किन की समस्या वालों को ध्यान देना चाहिए।
उपाय – उड़द का दान करें।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 8 वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन की तैयारी करने का समय है। बिजनेस में बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। राहु और बुध का सहयोग रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी और मानसिक संतुलन अच्छा रहेगा।
उपाय – बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज मूलांक 9 वाले लोगों को बिजनेस में लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी सहयोग करेंगे और आपको खुशी देंगे। हालांकि पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें।
उपाय – गेहूं का दान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
