अध्यात्म

Numerology Horoscope 25 June 2023: इन जन्मांक वालों के लिए रविवार का रहेगा एकदम बेहतरीन, देखें आज का शुभ अंक

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jun 24, 2023, 06:09 PM IST

Ank Jyotish, 25 June 2023: रविवार का दिन 1 जन्मांक वालों के लिए बहुत शुभ हो सकता है। नौकरी से लेकर व्यवसाय तक में इन जातकों को लाभ होने की संभावना है। यहां देखें अपने जन्मांक के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा।

Image

आज का अंकफल

Today Numerology, 25 June 2023 In Hindi: 25 का संयुक्त अंक लाभ, व्यवसाय, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है।यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 25-06-2023 का भाग्यांक 02 रहेगा, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। मङ्गल, सूर्य, गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक 06, 08 तथा 05 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1 जन्मांक 01-शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 02 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। व्यवसाय में लाभ है।

स्वास्थ्य-कफ से सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

2 जन्मांक 02-शुभ अंक-01 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3 जन्मांक 03- शुभ अंक-01व02

जाँब व व्यवसाय-इस अंक के स्वामी गुरु, मित्र सूर्य व भाग्य स्वामी चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं। व्यवसाय में लाभ है।

स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

4 जन्मांक 04-शुभ अंक-06 व 07

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 आईटी

व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 02 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5 जन्मांक 05-शुभ अंक-04 व 05

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6 जन्मांक 06-शुभ अंक-04 व 08

जाँब व व्यवसाय-आज जाँब में कार्यों की अधिकता व व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 02 का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-लीवर के मरीज सावधानी बरतें।

7 जन्मांक 07-शुभ अंक-04 व 06

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जाँब मे पद परिवर्तन संभावित है।केतु व चन्द्रमा अनुकूल फल देंगे।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

8 जन्मांक 08-शुभ अंक-04 व 05

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि, मित्र शुक्र व भाग्यस्वामी चन्द्रमा बहुत जल्द जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

9 जन्मांक 02-शुभ अंक-02व 03

जाँब व व्यवसाय- जाँब में गुरु व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। जाँब में नामांक 02 व 07 के उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहने की संभावना है। उड़द का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article