Ank Jyotish Numerology Predictions 13 April 2023: आज 13 अप्रैल 2023 है। 13 का संयुक्त चन्द्रमा से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 13-04-2023 का भाग्यांक 06 रहेगा। 06 का स्वामी शुक्र है। शुक्र ,शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 06 फ़िल्म,मीडिया, ज्ञान, तंत्र, धर्म, आत्मबल व पॉलिटीक्स का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Today Numerology Horoscope 13 April 2023: यहां देखें आज का अंकज्योतिष राशिफल
जन्मांक 01 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)
शुभ अंक-02 व 09
सूर्य,चन्द्रमा व मित्र ग्रह गुरु का सपोर्ट है। नौकरी में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। सेहत बिगड़ सकती है।
जन्मांक 02 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)
शुभ अंक-03 व 01
नौकरी में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 06 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
जन्मांक 03 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)
शुभ अंक-09 व 01
गुरु ,चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट है। आज का दिन नौकरी के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
जन्मांक 04 (जन्म तारीख 4, 13, 22, 31)
शुभ अंक-05 व 07
गुरु व चन्द्रमा सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। नौकरी में अंक 06 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए उड़द का दान करें।
जन्मांक 05 (जन्म तारीख 5, 14, 23)
शुभ अंक-06 व 08
व्यवसाय में भाग्यांक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र व मित्र शनि लाभ देंगे। नौकरी में नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
जन्मांक 06 (जन्म तारीख 6, 15, 24)
शुभ अंक-05 व 08
आज नौकरी में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 06 के स्वामी शुक्र व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको नौकरी में प्रोमोशन का अवसर देगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक 07 (जन्म तारीख 7, 16, 25)
शुभ अंक-06 व 09
आज का भाग्यस्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी केतु है। व्यवसाय में गुरु व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक 08 (जन्म तारीख 8, 17, 26)
शुभ अंक-04 व 05
आज का भाग्यस्वामी शुक्र है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। नौकरी में अति व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
जन्मांक 09 (जन्म तारीख 9, 18, 27)
शुभ अंक-02 व 03
मंगल,शुक्र व शनि सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी शुक्र व्यवसाय को नई दिशा देंगे। नौकरी में नामांक 06 व 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। शुक्र यूरीन से सम्बंधित रोग दे सकता है। चावल का दान करें।
