अध्यात्म

Daily Numerology Prediction: 12 दिसंबर को बंपर लाभ कमाएंगे इन 5 तारीखों में जन्मे लोग, पढ़ें आज का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology Prediction: 12 दिसंबर 2025 का दिन शुक्रवार आपके लिए कैसा रहेगा। यह आप अंकज्योतिष भविष्यफल से जान सकते हैं। अंकज्योतिष राशिफल के माध्यम से आप अपनी जन्मतिथि के अनुसार दिन का हाल जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

12 दिसंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

12 दिसंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology Prediction: आज 12 दिसंबर 2025 दिन शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन होने के कारण शुक्र ग्रह का प्रभाव रहेगा। इसके साथ ही 12 के अंकों का योग 3 है। अंक 3 के स्वामी गुरु हैं। वहीं पूरी तिथि के अंकों का योग 6 है, जिसके स्वामी शुक्र हैं। वहीं आज का दिन भी शुक्र है। इस कारण शुक्र का डबल प्रभाव आज के दिन पर रहेगा। आइए जानते हैं सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जन्मांक 02 और 03 वालों की मदद से व्यवसाय में प्रगति होगी। सूर्य (अंक स्वामी) और शुक्र (भाग्य स्वामी) जॉब में प्रमोशन दिला सकते हैं। सूर्य-गुरु हर क्षेत्र में सफलता देंगे। कफ की तकलीफ हो सकती है।

उपाय: चावल दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में काम का दबाव रहेगा। मूलांक 01 और 09 वाले व्यवसाय में लाभ दिलाएंगे। आईटी, बैंकिंग और मीडिया वाले विशेष लाभ में रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: तिल दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु (अंक स्वामी) और शुक्र (भाग्य स्वामी) जॉब में प्रमोशन दिला सकते हैं। सूर्य का सपोर्ट व्यवसाय में उन्नति देगा। स्टूडेंट्स को करियर प्रगति का लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: घर से इत्र लगाकर निकलें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

भाग्यांक 06 फिल्म, आईटी, बैंकिंग और मीडिया वालों को बड़ी सफलता देगा। मूलांक 05 और 06 वालों से व्यवसाय में लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी, कफ की शिकायत संभव है।

उपाय: चावल दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

शुक्र, गुरु और बुध का शानदार त्रिकोण। मूलांक 05 और 08 से फायदा होगा। प्रमोशन के संकेत हैं। रुका काम पूरा होगा। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें

शुभ रंग: पीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

शुक्र (अंक + भाग्य दोनों) का पूरा साथ। आज सफलता का दिन है। मूलांक 07 और 08 वाले उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। बीपी-शुगर के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

अपने परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। मूलांक 05 और 07 वाले उच्चाधिकारी लाभ देंगे। श्वांस के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: चावल-शक्कर दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

शनि और शुक्र का साथ है। जॉब में प्रमोशन का अच्छा समय है। गुरु-चंद्रमा जल्द बड़ी सफलता दिलाएंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

उपाय: लक्ष्मी माता की पूजा करें।

शुभ रंग: आसमानी और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल और शुक्र व्यवसाय में लाभ देंगे। मूलांक 02 और 03 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: सात अन्न दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article