अध्यात्म

35 साल की उम्र के बाद खूब तरक्की करते हैं इन 3 तारीख में जन्मे लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 04:29 PM IST

Numerology: यहां हम जिस मूलांक की बात करने जा रहे हैं उसके स्वामी शनि देव माने जाते हैं। इस मूलांक के लोग अत्याधिक मेहनती और ईमानदार होते हैं।

Image

जानें मूलांक 8 वालों का स्वभाव

KEY HIGHLIGHTS
  • इस मूलांक के लोग शांत स्वभाव के और अनुशासन प्रिय होते हैं।
  • इस मूलांक के लोग रहस्यमयी किस्म के प्राणी होते हैं। इनके मन में कब क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता।
  • ये अधिक मिलनसार स्वभाव के नहीं होते जिस कारण इनके दोस्तों की संख्या भी कम ही होती है।

Mulank 8 People: ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुल 9 मूलांक होते हैं और हर मूलांक का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। आज यहां हम मूलांक 8 के बारे में बात करेंगे। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोग मेहनती, साहसी, ईमानदार, सरल स्वभाव के और अपने काम से काम रखने वाले होते हैं। जिस तरह से शनि ग्रह की चाल सबसे धीमी मानी जाती है उसी तरह से इस मूलांक वाले लोग भी जो भी काम करते हैं वो धीरे-धीरे ही करते हैं। जानिए मूलांक 8 वालों के बारे में दिलचस्प बातें।

35 साल की उम्र में पाते हैं सफलता: इस मूलांक वाले लोगों को करियर में शानदार तरक्की अमूमन 35 साल की उम्र के बाद ही मिलने के आसार रहते हैं। ये कम उम्र से ही अपने करियर के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं और इस दिशा में काम भी करने लगते हैं। लेकिन इन्हें भाग्य का साथ करीब 35 के बाद ही मिलना शुरू होता है। ये जो भी काम अपने हाथ में लेते हैं उसमें सफलता पाने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं।

अनुशासन प्रिय होते हैं: इस मूलांक के लोग शांत स्वभाव के और अनुशासन प्रिय होते हैं। ये अपने काम से काम रखते हैं। दूसरा इनके बारे में क्या कह रहा इस बात से इन्हें जरा भी फर्क नहीं पड़ता। इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पंसद नहीं होता। ये अधिक मिलनसार स्वभाव के नहीं होते जिस कारण इनके दोस्तों की संख्या भी कम ही होती है। ये ऊपर से भले ही कठोर दिखाई दें लेकिन अंदर से नरम दिल होते हैं।

रहस्यमयी किस्म के होते हैं: इस मूलांक के लोग रहस्यमयी किस्म के प्राणी होते हैं। इनके मन में कब क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ये जल्दी से किसी से अपने दिल की बात शेयर नहीं करते। इन्हें राज को अपने अंदर रखना बखूबी आता है। इनके अंदर आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखी जाती है।

ये प्रोफेशन इन्हें करते हैं सूट: राजनीति, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, इस्पात, धातु उद्योग और वित्त कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें इनकी किस्मत ज्यादा चमकने के आसार रहते हैं। ये अमूमन ऐसे कार्यों में सफलता पाते हैं जहां मेहनत ज्यादा लगती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article