हिंदू धर्म में अधिकतर लोगों का नाम उनकी जन्म राशि के अनुसार रखा होता है। इसके पीछे की वजह ये है कि राशि आधारित नाम अधिक प्रभावी माने जाते हैं। कहते हैं नाम का पहला अक्षर हमारे जीवन को खासतौर से प्रभावित करता है। इसलिए नाम रखते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करेंगे जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां ससुराल वालों के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। जानिए ये किन नाम की लड़कियां हैं।
B अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। ये जिस घर में पैर रखती हैं वहां कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ये काफी पारिवारिक होती हैं। अपने घर परिवार के लोगों को खुश रखने की हर संभव कोशिश करती हैं।
E अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उन्हें जीवन के हर मोड़ पर किस्मत का साथ मिलता है। ये अपने साथ-साथ अपने घर परिवार के लोगों की किस्मत चमकाने का भी काम करती हैं। ये अपने पति और ससुराल के लोगों के लिए काफी लकी मानी जाती हैं। इन्हें लाइफ में तमाम सुख-सुविधाएं हासिल होती हैं।
K अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उन पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है। ये अपने ससुराल को धन-धान्य से भर देती हैं। ये अपने परिवार को साथ लेकर चलती हैं और सभी को खुश रखने की पूरी कोशिश करती हैं। कहते हैं जिस लड़के की इनसे शादी होती है उसकी किस्मत ही चमक जाती है।
L अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो बेहद किस्मत वाली मानी जाती हैं। ये सभी की प्यारी होती हैं। इनकी शादी बेहद ही संपन्न परिवार में होने के आसार रहते हैं। ये अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेती हैं। ससुराल वालों के लिए ये मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
