अध्यात्म

Numerology: पिता के लिए भाग्यशाली माने जाते हैं इन बर्थ डेट वाले बच्चे, कुबेर देवता की पाते हैं विशेष कृपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 11:40 AM IST

Numerology, Astrology: अंक ज्योतिष अनुसार कुछ ऐसी तारीखें हैं जिसमें जन्मे बच्चे अपने पिता के लिए बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं।

Image

अंक ज्योतिष: इन 3 तारीखों में जन्मे बच्चे किस्मत के होते हैं धनी!

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) में अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट के अंक को देखकर उसके स्वभाव, जीवन और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। कहते हैं अंकों का हमारे जीवन से गहरा नाता होता है। इतना ही नहीं कई लोग तो किसी विशेष अंक को अपने लिए लकी या अनलकी भी मानते हैं। आज यहां हम कुछ ऐसी जन्म तारीखों के बारे में बात करेंगे जिनमें जन्मे बच्चे अपने पिता के लिए लकी साबित होते हैं।

इस मूलांक के लोग होते हैं किस्मत वाले: अंक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 होती है उनका बर्थ मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 वालों को किस्मत वाला माना जाता है। ज्योतिष अनुसार इस मूलांक के लोगों को हर काम में किस्मत का खूब साथ मिलता है। ये करियर में बड़ी ही तेजी से सफलता पाते हैं। ये तेज बुद्धि के और अत्याधिक मेहनती भी होते हैं। इनका स्वभाव सरल होता है और इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा होता है।

होते हैं बुद्धिमान और मेहनती: इन दो खूबियों के चलते ये किसी भी काम में सफलता हासिल कर लेते हैं। ये काफी व्यवहारिक भी होते हैं। किसी का भी दिल आसानी से जीत लेते हैं। ये कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। इनकी खास बात ये होती है कि ये कभी भी हार नहीं मानते। बड़े से बड़े काम को करने के लिए तैयार रहते हैं। ये स्वतंत्र विचारों के होते हैं। हर काम अपने तरीके से करना पसंद करते हैं।

दूसरों के लिए होते हैं लकी: इस मूलांक के लोग अपने से ज्यादा दूसरों के लिए लकी होते हैं। इनके जन्म के बाद से ही इनके माता-पिता की किस्मत चमक जाती है। ये पिता के लिए अत्यंत भाग्यशाली होते हैं। जहां रहते हैं वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। इन्हें जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। समाज में ये अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article