अध्यात्म

किस्मत के धनी माने जाते हैं इन 4 राशियों के लोग, मां लक्ष्मी की मानी जाती है इन पर विशेष कृपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 11:13 AM IST

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में ऐसी 4 राशियों का जिक्र किया गया है जिसमें जन्मे जातकों पर देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

4 ऐसी राशियां जिन पर मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान!

KEY HIGHLIGHTS
  • मेष राशि के लोग काफी साहसी, ऊर्जावान और दिल के साफ माने जाते हैं।
  • कर्क राशि के लोग बेहद बुद्धिमान और मेहनती होते हैं।
  • तुला राशि के जातकों पर धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र का प्रभाव रहता है।

Zodiac Sign Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर राशि के लोगों में कुछ न कुछ खास बातें होती हैं और राशियों पर ग्रहों का विशेष प्रभाव रहता है। जैसे मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव होते हैं। तो तुला और वृषभ राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य रहता है। इसी तरह से धनु और मीन के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होते हैं। यहां आप जानेंगे किन 4 राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है।

मेष राशि: इस राशि के लोग काफी साहसी, ऊर्जावान और दिल के साफ माने जाते हैं। इन पर मंगल देव की विशेष कृपा मानी जाती है। इनके मन में जो आता है ये कह देते हैं। ये अत्याधिक मेहनती होते हैं। मेहनत के दम पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का ये डटकर सामना करते हैं। इनके अंदर कुछ भी सीखने की गजब की क्षमता होती है।

कर्क राशि: इस राशि के लोग बेहद बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। इन पर चंद्र देव की विशेष कृपा मानी जाती है। ये लोग जो भी काम हाथ में लेते हैं उसमें सफलता पाने की हर संभव कोशिश करते हैं। ये कठिन से कठिन कार्यों को बड़े ही आसानी से कर देते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है और ये समाज में खूब नाम कमाते हैं।

तुला राशि: इस राशि के जातकों पर धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र का प्रभाव रहता है। इस राशि वाले लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये कोई भी काम बेहद ही सोच समझकर करते हैं। मां लक्ष्मी की इन पर विशेष कृपा मानी जाती है।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग बेहद तेज दिमाग के होते हैं। हर काम में सफलता पाने की हर संभव कोशिश करते हैं। इन्हें लाइफ में किस्मत का खूब साथ मिलता है। करियर में ये ऊंचा मुकाम हासिल करने में सफल रहते हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article