अध्यात्म

Number 7 Numerology 2023: 7, 16 और 25 बर्थ डेट वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 14, 2022, 04:31 PM IST

Number 7 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 माना जाता है। इस मूलांक का प्रतिनिधित्व केतु करता है। मूलांक 7 वाले लोग गहरे विचारक और जानकार होते हैं। जानिए इनके लिए कैसा रहेगा नया साल।

Image

Numerology Number 7 Horosocpe 2023: मूलांक 7 वालों का 2023 का अंकज्योतिष राशिफल

Number 7 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: मूलांक 7 वालों के लिए नया साल शानदार रहेगा। खासतौर से जो लोग चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें विशेष सफलता प्राप्त होगी। इस मूलांक के लोग अपने लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस साल आप परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे। मेहनत का उचित फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। अब जानें अपना विस्तृत अंक राशिफल 2023।

मूलांक 7 वालों का करियर राशिफल 2023

ये साल डॉक्टर, सर्जन या रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विदेश से जुड़ा कोई बिजनेस करने के लिए ये साल अच्छा है। ये साल विश्लेषकों के लिए भी बहुत बढ़िया रहेगा। इस साल आप खूब नाम और प्रसिद्धि हासिल कर सकेंगे। नौकरी में सुनहरी सफलता मिलेगी। लेकिन सहकर्मी आपके काम खराब करने की कोशिश करेंगे। जिससे बॉस के साथ आपकी कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं।

मूलांक 7 वालों का धन राशिफल 2023

नया साल मूलांक 7 वालों के लिए आर्थिक रूप से समृद्ध रहेगा। आप नाम और प्रसिद्धि हासिल कर सकेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। लेकिन नौकरी में धैर्य बनाए रखना होगा। जरा सी भी जल्दबाजी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। खर्चों पर कंट्रोल करके रखेंगे तो इस साल आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मूलांक 7 वालों का लव राशिफल 2023

इस साल आप अपने पार्टनर के साथ बहुत कम समय बिता पाएंगे। जिससे आपके रिश्ते में गलतफहमी हो सकती है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि अपने साथी के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। एक-दूसरे का सम्मान करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के बीच में संतुलन बनाकर चलें। विवाहित जातकों के लिए ये साल अच्छा है।

मूलांक 7 वालों का शिक्षा राशिफल 2023

अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो सफल होंगे। जो छात्र डॉक्टर, सर्जन, शोधकर्ता या विश्लेषक के रूप में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए ये साल अच्छा है। आप किसी अच्छे संस्थान में प्रवेश करने में सफल रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए ये वर्ष थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन फोकस बनाए रखना जरूरी है।

मूलांक 7 वालों का पारिवारिक राशिफल 2023

इस साल परिवार के साथ कम ही समय बिता पाएंगे जिससे आप कुछ निराश रहेंगे। आप अपने परिवार वालों को अपनी स्थिति के बारे में बता नहीं पाएंगे जिससे आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए पारिवारिक चीजों में संतुलन बनाकर चलें नहीं तो चीजें गलत दिशा में जा सकती हैं।

मूलांक 7 का शुभ अंक, रंग और दिन

आपका शुभ अंक 7 और 9 रहेगा। शुभ रंग पीला और लाल रहेगा जबकि शुभ दिन मंगलवार रहेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article