अध्यात्म

Number 6 Numerology 2023: 6, 15 और 24 बर्थ डेट वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल?

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 14, 2022, 04:08 PM IST

Number 6 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर शुक्र का विशेष प्रभाव रहता है। जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है नया साल।

Image

Numerology Number 6 Horoscope 2023: मूलांक 6 राशिफल 2023

Number 6 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: मूलांक 6 वालों के लिए नया साल मिला जुला साबित होगा। इस साल कोई भी निर्णय बड़ी ही सावधानी से लेना होगा। साथी के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। लव लाइफ में तनाव रहने की संभावना है। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें समझदारी से काम लेना होगा। नौकरी में भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अब जानिए अपना विस्तृत राशिफल।

मूलांक 6 वालों का करियर राशिफल 2023

ये वर्ष आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला साबित होगा। अगर सावधानी से काम करेंगे तो सफलता पा सकेंगे। साझेदारी के काम से बचने की जरूरत होगी। बिजनेस बड़ी ही समझदारी से आगे बढ़ाना होगा। नौकरी में बदलाव करने के लिए ये साल अच्छा नहीं है। इस वर्ष पदोन्नति की संभावना कम ही दिखाई दे रही है।

मूलांक 6 वालों का धन राशिफल 2023

आर्थिक स्थिति कुछ अच्छी नहीं रहेगी। बेवजह के तनाव रहेंगे। पैसों को संभलकर खर्च करने की जरूरत होगी। क्योंकि इस साल आर्थिक तंगी तक का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधान रहें। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मूलांक 6 वालों का लव राशिफल 2023

आपको रिश्तों को लेकर सावधान रहना होगा। किसी न किसी बात पर लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना रहेगी। विवाहित जोड़ों को सलाह दी जाती है कि आप अपने रिश्ते को किसी भी तरह की गलतफहमी का शिकार न होने दें। एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताएं।

मूलांक 6 वालों का शिक्षा राशिफल 2023

मूलांक 6 वाले छात्रों को पढ़ाई को लेकर काफी तनाव महसूस हो सकता है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि एक छोटा सा ब्रेक लें या अपनी पढ़ाई से दूर कुछ समय बिताएं। ताकि आप तरोताजा महसूस करें। आपके अंदर ऊर्जा की जो कमी रहेगी वो एक छोटे से ब्रेक से आप पूरी कर पाएंगे। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक लोगों के लिए ये साल शुभ है।

मूलांक 6 वालों का पारिवारिक राशिफल 2023

इस साल आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आपकी जो भी गलतफहमी है उसे आप तुरंत दूर कर सकेंगे। आपको धैर्य से काम लेना होगा और अपने रिश्तों को प्राथमिकता देनी होगी। इस वर्ष आप अपने पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने की तरफ ध्यान देंगे।

मूलांक 6 का शुभ अंक, रंग और दिन

आपका शुभ रंग सिल्वर और पिंक है। शुभ अंक 6 और 3 रहेगा जबकि शुभ दिन लाल और नारंगी रहेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article