Number 4 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: मूलांक 4 के लोग अपने लक्ष्यों के प्रति काफी सचेत रहते हैं। ये कड़ी मेहनत करके सफलता पाने में कामयाब हो जाते हैं। इनके सोचने का तरीका सबसे अलग होता है। मूलांक 4 वालों के लिए नया साल काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। लेकिन कुछ मामलों में फायदेमंद भी साबित होगा। इस साल आपको नई चीजें सीखने को मिलेंगी। जानिए आपकी आर्थिक, करियर, शिक्षा और पारिवारिक लाइफ के लिए ये साल कैसा रहेगा।
मूलांक 4 वालों का करियर राशिफल 2023
ये साल आपके लिए समृद्ध वर्ष साबित होगा क्योंकि आप वित्तीय और व्यावसायिक सफलता प्राप्त करेंगे। इस साल आप काम के सिलसिले में नए लोगों के साथ संपर्क में आएंगे। इस मूलांक के जो जातक शोध के क्षेत्र में काम करते हैं उन्हें इस साल काफी सफलता मिलेगी। जो व्यापारी आयात और निर्यात उद्योगों से जुड़े हुए है उन्हें इस वर्ष विशेष सफलता प्राप्त होगी। आप कई अच्छे संबंध बनाएंगे।
मूलांक 4 वालों का धन राशिफल 2023
इस वर्ष आपको नौकरी में पदोन्नति के प्रबल योग हैं। ये साल आपके लिए धन और विकास के मामले में बेहतर रहेगा। आमदनी अच्छी होगी। लेकिन खर्च भी खूब रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
मूलांक 4 वालों का लव राशिफल 2023
प्यार के मामले में आपको इस साल सफलता प्राप्त होगी। इस वर्ष आपको अपना लव पार्टनर मिलने की पूरी उम्मीद रहेगी। अगर आप लव रिलेशन में हैं तो आपको रिश्ते में सकारात्मक भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी और सफल रहेगा। आपके हर काम में अपने साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपका बंधन पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा।
मूलांक 4 वालों का पारिवारिक राशिफल 2023
इस साल आपके पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपका अपने परिवार वालों के साथ किसी न किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। जिससे निराशा और रिश्तों में दरार आ सकती है। लेकिन आप बड़ी सफलता के साथ आप सब कुछ संभालने में सक्षम होंगे। पारिवारिक मामलों में आपको धैर्य रखना होगा।
मूलांक 4 वालों का शिक्षा राशिफल 2023
शिक्षा के क्षेत्र में आपको इस साल सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और आप अपने ज्ञान का पूरी तरह से उपयोग करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी। आप अधिक व्यावहारिक होंगे। टेक्नोलॉजी, रिसर्च और एनालिसिस के क्षेत्र में काम करने वाले विद्यार्थियों को इस साल सफलता मिलेगी।
मूलांक 4 का शुभ अंक, रंग और दिन
इस मूलांक वालों का शुभ रंग ग्रे और स्काई ब्लू रहेगा। शुभ अंक 4 और 6 है। वहीं शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार है।
