Number 2 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2023 मूलांक 2 वालों के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन इस वर्ष में कुछ प्रतिकूल क्षण भी हो सकते हैं। काम का बोझ ज्यादा रहेगा जिस वजह से मानसिक तनाव महसूस होगा। आपको वर्क और लाइफ के बीच संतुलन को मैनेज करने के लिए गुड मैनेजमेंट स्किल अपने अंदर डेवलप करनी होगी। करियर और धन मामलों के लिए नया साल शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। जानिए मूलांक 2 वालों की करियर से लेकर स्वास्थ्य लाइफ तक कैसा रहेगा नया साल।
मूलांक 2 वालों का करियर राशिफल 2023
करियर के लिहाज से ये साल अच्छा दिखाई दे रहा है। जो लोग विदेश में नौकरी पाना चाहते हैं उनका सपना इस साल पूरा हो सकता है। हालांकि करियर में इस साल छोटे-मोट उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिलेंगे। लेकिन आप हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए सफलका प्राप्त करने में सफल रहेंगे। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। जिस वजह से आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। नौकरी चाहने वालों के लिए ये साल अच्छा रहेगा। अच्छी नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं।
मूलांक 2 वालों का धन राशिफल 2023
इस साल आप धन में वृद्धि करने में सफल रहेंगे। लेकिन आपको खर्च पर भी नजर बनाए रखने की जरूरत होगी। इस साल आप अच्छी बचत करने में कामयाब रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने के प्रबल आसार हैं। इस साल कुल मिलाकर आप अच्छा धन बनाने में सफल रहेंगे।
मूलांक 2 वालों का लव राशिफल 2023
ये साल आपके लव रिलेशन्स के लिए अच्छा रहेगा। लव मैरिज में परिवार वालों का साथ मिल सकता है। जो जातक अपने लिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं उन्हें एक अच्छा लव पार्टनर इस साल मिलने की पूरी उम्मीद है। विवाहित जोड़ों के लिए भी ये साल अच्छा रहेगा।
मूलांक 2 वालों का शिक्षा राशिफल 2023
इस साल आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे जातक इस वर्ष नौकरी प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पायेंगे। पढ़ाई लिखाई में इस साल खूब मन लगेगा।
मूलांक 2 का शुभ अंक, रंग और दिन
आपका शुभ रंग सफेद और लाल है। शुभ अंक 2 और 9 है। शुभ दिन सोमवार और मंगलवार है।
