अध्यात्म

November Festival List 2024: नवंबर के महीने में आएंगे ये खास व्रत, त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

November 2024 Vrat and Tyohar: नवंबर का महीना हिंदू वर्ष का कार्तिक का महीना होता है। इस महीने में बहुत सारे व्रत और त्योहार आते हैं। ऐसे में यहां देखिए नवंबर मास के व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट।

Image

November Festival List 2024

November Festival List 2024: नवंबर का महीना व्रत, त्योहार की दृष्टि से बहुत ही खास माना जाता है। ये महीना हिंदू महीने का कार्तिक और मार्गशीर्ष महीना होता है। इस महीने में दीवाली, छठ पूजा, देवउठान एकादशी जैसे कई प्रमुख त्योहार मनाये जाते हैं। इसी महीने में कार्तिक पूर्णिमा का गंगा स्नान भी किया जाता है। नवंबर का महीना शादी विवाह के लिए भी बहुत उत्तम माना जाता है। देवउठान एकादशी के बाद से नवंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस महीने में पड़ने वाले व्रत, त्योहारों के बारे में। यहां देखें पूरी लिस्ट।

November Festival List 2024 (नवंबर महीने के व्रत त्योहार लिस्ट 2024)

1 नवंबर 2024 कार्तिक अमावस्या
2 नवंबर 2024गोवर्धन पूजा चंद्र दर्शन अन्नकूट
3 नवंबर 2024भाई दूज
5 नवंबर 2024वरद चतुर्थी, नहाय- खाय
6 नवंबर 2024 लाभ पंचमी, खरना
7 नवंबर 2024 छठ पूजा षष्टी
8 नवंबर 2024छठ पूजा उषा अर्घ्य
9 नवंबर 2024गोपाष्टमी दुर्गाष्टमी व्रत
10 नवंबर 2024 अक्षय नवमी
11 नवंबर 2024कंस वध
12 नवंबर 2024देवउठनी एकादशी
13 नवंबर 2024 प्रदोष व्रत तुलसी विवाह
14 नवंबर 2024 विश्वेश्वर व्रत
15 नवंबर 2024कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली सत्यनारायण व्रत
16 नवंबर 2024 वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर 2024 रोहिणी व्रत
18 नवंबर 2024 सौभाग्य सुंदरी तीज संकष्टी गणेश चतुर्थी
22 नवंबर 2024 कालभैरव जयंती
23 नवंबर 2024 कालाष्टमी
26 नवंबर 2024 उत्पन्ना एकादशी
28 नवंबर 2024 प्रदोष व्रत
29 नवंबर 2024 मासिक शिवरात्रि

November Festival Significance (नवंबर व्रत त्योहार महत्व)

नवंबर महीने के व्रत त्योहार का खास महत्व है। इस महीने में जो भी व्रत आते हैं वो बहुत ही खास होते हैं। कार्तिक महीने में गंगा स्नान और दान करना बहुत ही उत्तम माना जाता है। ये महीना भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस मास में ही भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article