Nirjala Ekadashi 2024 Daan: निर्जला एकादशी का व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल निर्जला एकादशी का व्रत 18 जून 2024 को रखा जाएगा। निर्जला एकादशी पर बिना अन्न, जल ग्रहण किये भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। निर्जला एकादशी व्रत को भीमसेन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। निर्जला एकादशी का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन कुछ चीजों का दान बहुत ही लाभकारी होता है। आइए जानते हैं निर्जला एकादशी पर किन चीजों का दान करें।
Nirjala Ekadashi 2024 Daan (निर्जला एकादशी लिस्ट 2024)
तिल का दाननिर्जला एकादशी के दिन आप काले तिल का दान कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन तिल का दान करने से साधक को हर प्रकार के रोगों से मुक्ति मिल जाती है।
नमक का दान
निर्जला एकादशी पर नमक का दान करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन नमक का दान करने से साधक के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।
दूध दही का दान
निर्जला एकादशी के दिन विधिवत पूजा के बाज जरूरतमंद लोगों को दूध और दही का दान करें। ऐसा करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है और साधक को कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।
जल का दान
शास्त्रों में जल दान करने को भी महत्वपूर्ण माना गया है। निर्जला एकादशी का व्रत ज्येष्ठ के महीने में पड़ता है। इस कारण इस महीने में जल का दान जरूर करना चाहिए।
अनाज का दान
निर्जला एकादशी के दिन अनाज का दान भी कर सकते हैं। अनाज का दान करने से साधक के जीवन में किसी चीज की कोई कमी नहीं होती है। उनपर सदा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
