अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 13 June 2024: ज्येष्ठ महीने अष्टमी तिथि के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 13 June 2024 (आज का पंचांग 13 जून 2024): ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर होगी। इसके साथ इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। यहां जानें पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang 13 June 2024: ज्येष्ठ महीने अष्टमी तिथि के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 13 June 2024 (आज का पंचांग 13 जून 2024): ज्येष्ठ महीने की शु्क्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर होगा। आज के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 58 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से सायंकाल 03 बजे तक रहेगा। साउथ दिशा में यात्रा ना करें इस दिशा में दिशा शूल होगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 13 June 2024 (आज का पंचांग 13 जून 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-ज्येष्ठ ,शुक्ल पक्ष

तिथि-सप्तमी 09:33pm तक फिर अष्टमी

व्रत-श्री विष्णु जी के निमित्त व्रत

दिन-गुरुवार

सूर्योदय-05:24am

सूर्यास्त-07:19 pm

नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी

चन्द्र राशि- सिंह स्वामी-सूर्य

सूर्य राशि- वृष ,स्वामी -शुक्र

करण-गरज08:23am तक फिर वणिज

योग- वज्र06:07pm तक फिर सिद्धि

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:58am से 12:45 pm

2विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:27 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:47 pm से 07:08 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:15am से 05:09am तक

5अमृत काल-06:06am से 07;57 am तक

6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:50 से 12:45 तक रात्रि

संध्या पूजन-06:55pm से 07;51pm तक

दिशा शूल -साउथ दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल -दोपहर 01:30 बजे से सायंकाल 03 बजे तक

क्या करें-श्री विष्णु जी के निमित्त व उनको समर्पित साप्ताहिक व्रत रहें। श्री कृष्ण उपासना भी करें। मन्दिर में भगवान विष्णु जी का दर्शन व उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें।बृहस्पति के द्रव्य केला व चने की दाल के दान का बहुत महत्व है। आज उपवास फलाहार ही होगा। श्री कृष्ण जी को लड्डू का भोग व बांसुरी अर्पित करें। भगवान विष्णु जी के नाम का भी जप करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवायः महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें।धार्मिक सतसंग करें।किसी भी मंदिर परिसर में पीपल ,आम व बेल का पेड़ लगाएं। आज बजरंग बली जी की उपासना का भी विशेष महत्व है। रोगों से मुक्ति के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। शिव मंदिर में गंगा जल व मधु से रुद्राभिषेक भी करवा सकते हैं। गो माता को केला खिलाएं। चिड़ियों को दाना पानी दें। सप्त अन्न,धार्मिक पुस्तकों व फलों का दान करें। विष्णु जी के मंदिर में घण्टा व पीत वस्त्र चढ़ाएं।

क्या न करें-पिता व गुरु की किसी बात की अवज्ञा मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article