अध्यात्म

Navratri Puja Samagri List pdf: नवरात्रि पूजा सामान लिस्ट, यहां चेक करें मां दुर्गा की पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी

Navratri Puja Samagri List In Hindi 2024 (नवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट pdf): नवरात्रि पूजन सामग्री में मिट्टी का कलश, जौ, नारियल, शुद्ध मिट्टी, पीपल या आम के पत्ते समेत कई चीजें शामिल की जाती है। यहां देखें नवरात्रि पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट।

Image

Navratri Puja Samagri List In Hindi 2024

Navratri Puja Samagri List In Hindi 2024 (नवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट pdf): एक साल में पांच बार नवरात्र आते हैं, चैत्र, आषाढ़, आश्विन, पौष और माघ महीने में। लेकिन सभी में चैत्र और शारदीय नवरात्रि का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। जो इस साल 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि में देवी शक्ति के नौ अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है। तो वहीं नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। जिसमें कई सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। चलिए आपको बताते हैं नवरात्रि की पूजन सामग्री लिस्ट।

नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट pdf (Navratri Puja Samagri List In Hindi)

  • कलश
  • गंगाजल
  • मौली
  • माता की प्रतिमा
  • रोली
  • मिट्टी का बर्तन
  • मिट्टी पर रखने के लिए एक साफ कपड़ा
  • कलावा
  • गेहूं या जौ
  • शुद्ध मिट्टी
  • अक्षत
  • सिक्का
  • मिट्टी का बर्तन
  • सिंदूर
  • लाल वस्त्र
  • पीतल या मिट्टी का दीपक
  • घी
  • मिट्टी पर रखने के लिए एक साफ कपड़ा
  • इसके लिए हवन कुंड
  • आम की लकड़ी
  • काले तिल
  • जटा वाला नारियल
  • लोबान
  • लौंग का जोड़ा
  • गुग्गल
  • धूप
  • पंचमेवा
  • सुपारी
  • कपूर
  • कमलगट्टा
  • हवन में चढ़ाने के लिए भोग
  • शुद्ध जल
  • आम के पत्ते का पल्लव
  • साफ जल
अखंड ज्योति कैसे बनाते हैं

नवरात्रि घटस्थापना सामग्री (Navratri Ghatasthapana Samagri)

  • घटस्थापना के लिए कलश
  • जौ या गेहूं
  • जौ बोने के लिए शुद्ध साफ मिट्टी
  • पीपल या आम के पत्ते
  • कलश को ढकने के लिए मिट्टी या तांबे का ढक्कन
  • कलश में रखने के लिए एक सिक्का
  • रोली
  • जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र
  • कलावा
  • नारियल
  • सिक्के और सुपारी

नवरात्रि माता की श्रृंगार सामग्री (Navratri Mata Ki Shringar Samagri)

नवरात्रि में मां दुर्गा का श्रृंगार किया जाता है। जिसके लिए लाल रंग की चुनरी, आलता, लाल चूड़ियां, सिंदूर, कुमकुम, लाल बिंदी और मेहंदी आदि चीजों की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा कई लोग माता को साड़ी भी अर्पित करते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article