अध्यात्म

Navratri Vrat Paran Time 2025: आज कितने बजे होगा नवरात्रि का पारण? जानें व्रत खोलने का सही समय और पूरी विधि

Navratri Vrat Paran Time, Parana Vidhi 2025 (Navratri Fast Breaking Time 2025): आज दशहरा है और आज के दिन लोग नवरात्रि का पारण कर लेते हैं। लेकिन पारण भी शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और व्रत खोलने की पूरी विधि होती है। यहां से आप पारण करने का समय और तरीका, दोनों ही जान सकते हैं।

Image

शारदीय नवरात्रि 2025 पारण मुहूर्त और विधि (pic credit: canva)

Navratri Vrat Paran Time, Parana Vidhi 2025 (Navratri Fast Breaking Time 2025): शारदीय नवरात्रि के शुभ दिन चल रहे हैं। जो भक्त पिछले 9 दिनों से माता रानी की पूजा-अराधना कर रहे हैं और व्रत में हैं वो नवमी या दशमी के दिन पारण करते हैं। धर्म शास्त्रों अनुसार नवरात्रि व्रत का पारण विधि विधान करना चाहिए तभी व्रत पूजा सफल मानी जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि नवरात्रि का पारण आज यानी 2 अक्टूबर को कितने बजे खोलना (Navmi Ka Paran Kab Hai) है। इसके अलावा नवरात्र का पारण करने की पूरी विधि भी यहां मौजूद है।

नवरात्रि की नवमी पर पारण समय 2025 (Navratri Navami Paran Time 2025)

नवरात्रि की नवमी 1 अक्टूबर 2025, बुधवार के दिन मनाई गई। कल नवमी तिथि शाम 7 बजे तक थी (1 October ko Navmi Kitne baje tak hai) और आज कन्या पूजन के बाद व्रत खोला गया।

नवरात्रि दशमी पर व्रत पारण मुहूर्त 2025 (Navratri Paran 2025 Date And Time)

नवरात्रि व्रत का पारण अष्टमी, नवमी या दशमी के दिन किया जाता है। पंचांग अनुसार नवरात्रि व्रत का पारण समय आज, 2 अक्टूबर 2025 की सुबह 06:15 के बाद का है। यानी इसके बाद आप किसी भी समय पारण कर सकते हैं।

नवरात्रि पारण विधि (Navratri Parana Vidhi In Hindi)

सबसे पहले माँ दुर्गा की विधिवत पूजा की जाती है, जिसमें नौ दिनों की साधना और उपवास का समर्पण किया जाता है। फिर देवी को नैवेद्य अर्पित कर, फल, मिठाई, और पकवानों का भोग लगाया जाता है। इसके बाद कन्या पूजन किया जाता है, जिसमें नौ कन्याओं और एक लंगुर को आदरपूर्वक भोजन कराया जाता है, उनके चरण धोए जाते हैं, और उन्हें उपहार दिए जाते हैं। इसके बाद स्वयं व्रती पारण करता है, जो अक्सर फलाहार या सात्विक भोजन से होता है। पारण करते समय माँ दुर्गा से व्रत की पूर्णता और आशीर्वाद की प्रार्थना की जाती है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article