अध्यात्म

Navratri Kalash Visarjan 2025: आज कलश विसर्जन का शुभ मुहूर्त, जानें कितने बजे होगा कलश विसर्जन, घट विसर्जन का समय-विधि

Navratri 2025 Kalash Visarjan Date, Muhurat, Mantra And Vidhi: शारदीय नवरात्रि का आज आखिरी दिन यानी दशहरा है। नवरात्रि की शुरुआत में ही माता की चौकी लगाई जाती है और कलश स्थापन भी होती है। फिर नवरात्रि के आखिर दिन शुभ मुहूर्त देखकर कलश विसर्जन किया जाता है। यहां से आप कलश विसर्जन की डेट, मुहूर्त, मंत्र और कलश विसर्जन की पूरी विधि देख सकते हैं।

Image

कलश विसर्जन मुहूर्त और विधि 2025 (pic credit: canva)

Navratri 2025 Kalash Visarjan Date, Muhurat, Mantra And Vidhi: इस साल 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई है। इस दौरान माता रानी की चौकी लगाई गई, कलश स्थापना की गई और अखंड ज्योत भी जलाई जाती है। इन 9 दिनों में भक्त माता की भक्ति के रंग में डूबे नजर आते हैं। हर दिन भजन-कीर्तन किया जाता है और आरती भी की जाती है। कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ होती है। मान्यता है कि जितनी श्रद्धा और विधि के साथ कलश स्थापना होती है, उतनी ही भक्ति के साथ कलश का विसर्जन भी किया जाता है। यहां से हम आपको बताएंगे कि कलश विसर्जन कब किया जाएगा, कलश विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या है और कलश विसर्जन कैसे किया जाता है।

कलश विसर्जन डेट 2025 (Kalash Visarjan Date 2025)

साल 2025 में कलश विसर्जन आज यानी 2 अक्टूबर 2025, शारदीय नवरात्रि की दशमी तिथि के दिन किया जाएगा।

कलश विसर्जन शुभ मुहूर्त (Kalash Visarjan Shubh Muhurat 2025)

वैसे तो दशमी तिथि का मुहूर्त 1 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 1 मिनट से लेकर 2 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 10 मिनट तक है। लेकिन उदयातिथि के अनुसार, कलश विसर्जन 2 अक्टूबर को किया जाएगा।

कलश विसर्जन मंत्र (Kalash Visarjan Mantra)

आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्।

पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वर॥

मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं जनार्दन।

कलश विसर्जन विधि (Kalash Visarjan Vidhi)

कलश के ऊपर रखे हुए नारियल को प्रसाद रूप में सभी में बांट दें। वहीं कलश के जल को आम के पत्तों से पूरे घर में छिड़क दें। ये जल परिवार के सभी लोगों के ऊपर भी छिड़कें। बचे हुए जल को तुलसी को छोड़कर किसी भी पेड़ में डाल दें। कलश के नीचे बोए गए जवारे को उस स्थान पर रख लें जहां आपने पैसा या कीमती सामान रखा है। कुछ जवारे अपने पर्स में भी रख सकते हैं। नवरात्रि पूजा में इस्तेमाल की गई पूजन सामग्री को पीपल के पेड़ पर रख दें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article