Navratri 2023 Mantra: 22 मार्च 2023 से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। अब नौ दिनों तक मां के भक्त उनकी विधि विधान पूजा करेंगे। कहते हैं नवरात्रि में सच्चे मन से मां की भक्ति करने से व्यक्ति की सारी मुराद पूरी हो जाती हैं। इसलिए नवरात्रि में हर कोई अपने-अपने तरीके से मां को प्रसन्न करने की कोशिश करता है। नवरात्रि में नौ देवियों की पूजा होती है। हर देवी की उपासना की विधि अलग-अलग है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है।
इन 9 दिनों में भक्त माता की कृपा पाने के लिए कई तरह के जतन करते हैं। लेकिन एक तरीका ऐसा है जिससे आप आसानी से माता को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। ये तरीका है उनके बीज मंत्र। नवरात्रि में माता की पूजा के दौरान उनके बीज मंत्रों का जाप जरूर करें। जानिए किस दिन कौन से मंत्र का जाप करना रहेगा फलदायी।
नवरात्रि की नौ देवियों के बीज मंत्र (Navratri Puja Mantra)
नवरात्रि का पहला दिन (मां शैलपुत्री बीज मंत्र)- नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इनकी पूजा के समय नीचे दिए गए मंत्र का जाप जरूर करें।
'शैलपुत्री ह्रीं शिवायै नमः'
नवरात्रि का दूसरा दिन (मां ब्रह्मचारिणी बीज मंत्र)- नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। पौराणिक कथाओं अनुसार मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। देखें मां ब्रह्मचारिणी का बीज मंत्र
'ब्रह्मचारिणी ह्रीं श्रीं अम्बिकायै नमः'
नवरात्रि का तीसरा दिन (मां चंद्रघंटा बीज मंत्र)- नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा का बीज मंत्र
'चन्द्रघंटा ऐं श्रीं शक्तयै नमः'
नवरात्रि का चौथा दिन (मां कूष्माण्डा बीज मंत्र)- नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा देवी की पूजा की जाती है। मां कूष्माण्डा बीज मंत्र:
'कूष्मांडा ऐं ह्रीं देव्यै नमः'
नवरात्रि का पांचवा दिन (मां स्कंदमाता बीज मंत्र)- नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता बीज मंत्र: 'स्कंदमाता ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नमः'
नवरात्रि का छठा दिन (मां कात्यायनी बीज मंत्र)- नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी बीज मंत्र:
'कात्यायनी क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नमः'
नवरात्रि का सातवां दिन (मां कालरात्रि बीज मंत्र)- नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि बीज मंत्र:
'कालरात्रि क्लीं ऐं श्री कालिकायै नमः'
नवरात्रि का आठवां दिन (मां महागौरी बीज मंत्र)- नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी बीज मंत्र:
'महागौरी श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नमः'
नवरात्रि का नौवां दिन (मां सिद्धिदात्री बीज मंत्र)- नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री बीज मंत्र:
'सिद्धिदात्री ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नमः'
