Navratri Maha Navami 2022: महा नवमी के साथ नवरात्रि पर्व का समापन भी हो जाता है। इस बार महा नवमी 4 अक्टूबर को पड़ी है। नवरात्रि का नौंवा दिन बेहद ही खास माना जाता है। इस दिन भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली देवी मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। कहते हैं जो व्यक्ति मां के इस स्वरूप की विधि विधान पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन कन्या पूजन (Kanya Pujan) करने का भी विशेष महत्व बताया जाता है। यहां आप जानेंगे नवमी पर राशि अनुसार आप किन उपायों को करके मां अंबे और मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
नवरात्रि महा नवमी पर राशि अनुसार करें ये उपाय (Maha Navami Upay According To Your Zodiac)
मेष राशि- इस राशि के जातक माता को लाल फूल चढ़ाएं और नैवेद्य में गुड़ और लाल रंग की मिठाई माता को अर्पित करें।
वृषभ राशि- इस राशि के जातक माता को सफेद फूल अर्पित करें और इसी के साथ सफेद चंदन या स्फटिक की माला से दुर्गा जी के मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि- इस राशि के जातक इस दिन तुलसी की माला से गायत्री मंत्र और मां दुर्गा के मंत्र का जप करें और मां को खीर का भोग लगाएं।
कर्क राशि- इस राशि के जातक मां को अक्षत और दही का भोग लगाएं। साथ ही सफेद मिठाई भी चढ़ाएं।
सिंह राशि- इस राशि वाले मां की पूजा में सुगंधित फूल शामिल का प्रयोग जरूर करें और मां की कृपा प्राप्त करने के लिए गुलाबी हकीक की माला सिद्ध करवाकर धारण करें।
कन्या राशि- इस राशि के जातक तुलसी की माला से गायत्री मंत्र और दुर्गा मंत्र का जाप करें और मां को खीर का भोग भी जरूर लगाएं।
तुला राशि- इस राशि के जातक माता को सफेद रंग के फूल अर्पित करें और सफेद चंदन या फिर स्फटिक की माला से दुर्गा जी के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करें।
वृश्चिक राशि- इस राशि वाले लाल चंदन की माला से देवी दुर्गा के मंत्र का जाप करें और मिठाई माँ को अर्पित करें।
धनु राशि- इस राशि वाले पीले फूल मां को अर्पित करें और हल्दी की माला से मां दुर्गा के मंत्र का जप करें।
मकर राशि- इस राशि के जातक मां को नीले रंग के फूल अर्पित करें और नीलमणि की माला से मां के मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि- इस राशि वाले मां को नीले फूल अर्पित करें और नीलमणि की माला से मां के मंत्रों का जाप करें।
मीन राशि- इस राशि वाले देवी को पीले फूल चढ़ाएं और हल्दी की माला से मां के मंत्र का जाप करें।
मां दुर्गा के मंत्र (Maa Durga Mantra):
-सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।
-सर्वस्वरुपे सर्वेशे सर्वशक्तिमन्विते ।
भये भ्यस्त्राहि नो देवि दुर्गे देवि नमो स्तुते ॥
-ॐ ह्रींग डुंग दुर्गायै नमः
