अध्यात्म

Signs of a Good Time: शुभ समय आने से पहले मिलते हैं ये सात संकेत, आप भी देखें तो हो जाएं खुश

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 09:00 PM IST

Signs of a Good Time: हमारा कौन सा दिन अच्छा गुजरेगा या हमें किस दिन अपने कार्य में सफलता मिलेगी। इसकी जानकारी हमें कुछ संकेतों से मिल सकती है। प्रकृति कई ऐसे संकेत दिखाती है, जो शुभ समय आने का प्रतीक होता है। अगर हम इसके बारे में पहले से जान लें तो अपने दिन को और भी बेहतर बना सकते हैं।

Image

इन सात संकेतों में छिपा है शुभ समय का प्रतीक, ऐसे पहचानें

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रकृति हमें देती है शुभ समय आने का संकेत
  • इन संकेतों को पहचान कर दिन को बेहत बना सकते हैं
  • अगर दिख जाएं ये संकेत तो समझिए जरूर मिलेगी सफलता

Signs of a Good Time: माना जाता है कि हमारे जीवन में जब भी अच्छा या बुरा समय आने वाला होता है तो उसके पहले ही हमें प्रकृति कुछ संकेत देने लगती है। कभी-कभी हम इन संकेतों को देखने के बाद भी समझ नहीं पाते क्योंकि उन चीजों के बारे में हमे ज्यादा जानकारी नहीं होती है। ऐसे में जब कोई दिन अचानक से अच्छा चला जाता है, तो हम काफी खुश होते हैं, लेकिन इसके कारणों के बारे में हमें जानकारी नहीं मिल पाती। अगर हमें आने वाले दिन के बारे में पहले से ही पता हो तो हम उसकी और भी ज्‍यादा बेहतर तरीके से तैयारी कर सकते हैं। यहां पर हम सात ऐसे संकेत के बारे में बता रहे हैं, जिनके दिखने के बाद आप खुश हो सकते हैं।

जानिए ऐसे सात संकेत

1. यदि सुबह-सुबह अचानक आपको कोई आपका उधार लिया हुआ पैसा देने या मिलने आ जाए तो समझ जाएं कि आपका शुभ समय शुरू हो चुका है।

2. किसी जरूरी काम से जाते समय अगर रास्ते में आपको अपनी दाईं तरफ कोई बंदर, कुता या सांप दिखें तो यह संकेत आपके लिए शुभ है। यह धन प्राप्ति का संकेत होता है।

3. जब भी आप सुबह घर से किसी जरूरी काम से बाहर निकले और आपके सामने पानी या दूध से भरा बर्तन लेकर कोई आ जाए, तो समझे कि आपका समय बेहद शुभ बीतने वाला है।

4. शरीर के दाहिने अंगों का फड़कना भी बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपका दाहिना गाल और बाजू फड़कना व्यक्ति की सुख समृद्धि का संकेत है। इससे आने वाले समय में बरकत मिल सकती है।

5. जब भी आपके घर के सामने दरवाजे की तरफ आक का पौधा उगता हुए नजर आए तो समझ लीजिए आपके खुशी के दिन आने वाले हैं। ये संकेत काफी शुभ माना जाता है।

6. सुबह कार्य पर जाते समय यदि कोई बालक या कन्या हंसता हुआ चेहरा लेकर सामने आ जाए तो समझिए कि आज का दिन बेहद शानदार और सफलता प्रदान करने वाला रहेगा।

7. अगर बिल्ली घर में बच्चों को जन्म दे या फिर पक्षी कोई चांदी की चीज आपकी छत पर छोड़ जाए, तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इससे आपके घर में सुख समृद्धि और धन धान्य की वृद्धि होती है।

अगर आपको अपने जीवन में ये सात संकेत दीखते हैं तो मान लीजिए की आपके जीवन में कोई शुभ दिन आने वाला है और आप उसकी तैयारी पहले से ही क्र सकते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article