अध्यात्म

इन 3 में से किसी भी एक लेटर से शुरू होता है आपका नाम तो किस्मत वाले हैं आप, करियर में खूब कमाएंगे नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 01:16 PM IST

Astrology: ज्योतिष अनुसार आप किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके स्वभाव, जीवन और भविष्य के बारे में काफी कुछ जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Image

नाम ज्योतिष

KEY HIGHLIGHTS
  • नाम ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है
  • ज्योतिष अनुसार नाम का पहला अक्षर जन्म राशि के हिसाब से रखा जाता है
  • कुंडली में जन्म राशि चंद्र राशि को कहते हैं

Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र में भविष्य के बारे में जानने के कई तरीके बताए गए हैं। जिनमें से एक तरीका है नाम ज्योतिष। नाम ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। कहते हैं नाम के पहले अक्षर का व्यक्ति के समस्त जीवन पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ता है। इसलिए बच्चे के जन्म के साथ ही उसके नाम को लेकर विचार-विमर्श शुरू हो जाता है। ज्योतिष अनुसार नाम का पहला अक्षर व्यक्ति की जन्म राशि के अनुसार निर्धारित किया जाता है। यहां हम जानेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं।

K अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो भाग्यशाली होते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। हर चीज में ये सबसे आगे रहते हैं। ये मेहनती होते हैं। जो भी काम हाथ में लेते हैं उसे समय से पूरा करने की हर संभव कोशिश करते हैं। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। ये जिद्दी होते हैं और अपनी जिद्द को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इन्हें अपना मान-सम्मान अति प्रिय होता है। ये शुरू से ही अपनी अलग पहचान बनाने में लग जाते हैं।

L अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनका दिमाग तेज होता है। ये कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। ये कम उम्र में ही सफलता की बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। इन्हें हर काम में किस्मत का खूब साथ मिलता है। ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। अपने कार्यों से दूसरों को काफी जल्दी इंप्रेस कर देते हैं।

P अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो काफी तेज-तर्रार और बातूनी होते हैं। करियर के बारे में काफी गंभीरता से सोचते हैं। सफलता पाने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं। इनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है। कोई भी काम मन लगाकर करते हैं। इन्हें समाज में अलग पहचान मिलती है। इनके काम की हर जगह प्रशंसा होती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article