अध्यात्म

Name Astrology: करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं इन नाम की लड़कियां, आर्थिक मामलों में पति का करती हैं पूरा सहयोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 12:10 PM IST

ज्योतिष शास्त्र अनुसार इन नाम की लड़कियां अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। आर्थिक जरूरतों में उनका पूरा सहयोग करती हैं।

Image

Name Astrology: करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं इन नाम की लड़कियां

Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के नाम से उसके स्वभाव और जीवन से जुड़ी कई बातें जानी जा सकती हैं। हिंदू धर्म में बच्चे के नाम का पहला अक्षर ज्योतिषीय सलाह से रखा जाता है। ज्योतिष बच्चे की जन्म राशि देखते हैं और फिर उसी के अनुसार नाम का पहला अक्षर निर्धारित किया जाता है। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं।

A अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती है। ये मेहनती और ईमानदार होती हैं। जो भी काम हाथ में लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। ये आत्मनिर्भर होती हैं। ये धन जोड़ने में माहिर मानी जाती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये लाइफ में खूब पैसा और नाम कमाती हैं। ये हमेशा अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं।

P अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती होती हैं। करियर में खूब नाम कमाती हैं। आर्थिक मामलों में अपने पति का पूरा साथ देती हैं। नौकरी के साथ-साथ घर भी अच्छे से मैनेज करती हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती।

L अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती है। ये कामकाजी होती हैं। इन्हें खाली बैठना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये आत्मनिर्भर होती हैं। समाज में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। ये अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को अच्छे से मैनेज करती हैं। ये आर्थिक मामलों में अपने पति का पूरा साथ निभाती हैं।

K अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपने पति से बेहद प्यार करने वाली मानी जाती हैं। अपने घर-परिवार की जरूरतों का पूरा ख्याल रखती हैं। अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। अपने पति की आर्थिक स्थिति को मजबूत करती हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article