अध्यात्म

Nag Panchami 2024 Shubh Yog: नाग पंचमी के दिन बनेंगे ये शुभ योग, पूजा करने से मिलेगा कष्टों से छुटकारा

Nag Panchami 2024 Shubh Yog: नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। इस साल नाग पंचमी के अद्भुत योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योग में नाग देवता की पूजा करने से साधक हर प्रकार के कष्ट से मुक्ति मिल जाएगी। आइए जानें इन शुभ योग के बारे में।

Image

Nag Panchami 2024

Nag Panchami 2024 Shubh Yog: हिंदू धर्म में नाग पंचमी का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा- अर्चना की जाती है। नांग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से और नाग को दूध पिलाने से नाग दोष से मुक्ति मिल जाती है। नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इसी दिन विधि- विधान के साथ नाग देवता की पूजा की जाती है और घर परिवार की सुख, समृद्धि की कामना की जाती है। इस साल नाग पंचमी के दिन 6 अद्भुत योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं इस दिन कौन से शुभ योग निर्माण हो रहा है।

Nag Panchami 2024 Shubh Yog (नाग पंचमी शुभ योग 2024)

इस साल नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में नाग पंचमी की पूजा करना बहुत ही शुभ होगा।

Nag Panchami 2024 Date (नाग पंचमी डेट 2024)

नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 9 अगस्त 2024 को पड़ रही है। ऐसे में इस साल नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजकर 37 तक रहने वाला है।

नाग पंचमी महत्व

शास्त्रों में नाग पंचमी के पर्व का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन नाग देवता की पूजा का विधान है। इस दिन शिव की और नाग देवता की साथ- साथ की जाती है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध पिलाने के कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही सांप के भय से भी मुक्ति मिलती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article