अध्यात्म

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के दिन क्या करें क्या नहीं, यहां जानें व्रत का सारा नियम

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस व्रत को लेकर शास्त्रों में बहुत से नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं हरियाली तीज के दिन क्या करें क्या नहीं।

Image

Hariyali Teej 2024

Hariyali Teej 2024: हिंदू धर्म में हरियाली तीज के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। ये व्रत सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव की पूजा- अर्चना करती हैं। हरियाली तीज का व्रत कुंवारी कन्या भी मनचाहे वर के लिए रखती हैं। हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। शास्त्रों में हरियाली तीज को लेकर बताया गया है कि इस दिन क्या करें क्या नहीं। आइए जानें इस दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं।

हरियाली तीज के दिन क्या करें

  • हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह सिंगार करती हैं।
  • हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सुहाग का सामान अर्पित करें।
  • हरियाली तीज के दिन फलों का दान करना बहुत ही शुभ होता है।
  • इस दिन गेहूं दान करना चाहिए। इसको दान करने से स्वर्ण के सामान दान करने का फल मिलता है।

हरियाली तीज के दिन क्या ना करें

  • हरियाली तीज के दिन तामसिक भोजन भूलकर भी ना करें।
  • इस दिन महिलाएं काले रंग की साड़ी या चूड़ी ना पहनें।
  • हरियाली तीज के दिन क्रोध ना करें ना ही किसी का अपमान करें।
  • इस दिन जो महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं वो जल और दूध का सेवन ना करें।

हरियाली तीज महत्व (Hariyali Teej Importance)

हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। इस दिन महिलाएं शिव और पार्वती की पूजा करती हैं और शिव से अखंड सुहाग की कामना करती हैं। हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं झूला झूलती हैं और एक दूसरे को मेहंदी लगाती हैं। हरियाली तीज का व्रत रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और परिवार में सुख, समृद्धि बढ़ती है।
Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article