अध्यात्म

बहुत शौक से पहनते हैं मोती तो पहले जान लें इसे धारण करने के नियम, वरना जीवन में मच सकती है उथल पुथल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2023, 11:06 AM IST

How to Wear Pearl Gemstone (मोती धारण करने के नियम) : रत्न शास्त्र के अनुसार, हर रत्न की अलग-अलग विशेषता है। मोती धारण करने की सलाह ग्रहों और परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए दी जाती है। तो चलिए जानते हैं इसे कब और कैसे धारण करना चाहिए। जानें मोती धारण करने के क्या नियम हैं।

Image

मोती धारण करने के नियम

How to Wear Pearl Gemstone (मोती धारण करने के नियम) : ज्योतिष और रत्न शास्त्र के अनुसार, रत्न हमारी कुंडली में मौजूद ग्रहों की शुद्धता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अनुसार, पृथ्वी पर पाए जाने वाले हर रत्न किसी न किसी ग्रह से सम्बंधित होता है। फलस्वरूप, इसे धारण करने से जातक की सभी परेशानी दूर हो जाती है। हालांकि, किसी विद्वान की सलाह के बिना रत्न धारण नहीं करना चाहिए। ज्योतिषों का मानना है कि रत्न जन्मतिथि, कुंडली और ग्रह नक्षत्रों के आधार पर ही धारण करना चाहिए। अपने मन से कोई भी मोती धारण कर लेने से ये अशुभ प्रभाव भी देते हैं। साथ ही इसे धारण करने के लिए कुछ खास नियम भी बताए गए हैं। तो चलिए जानते हैं मोती धारण कब, क्यों और कैसे करना अतिशुभ और फलदाई सिद्ध हो सकता है।

मोती धारण करने की विधि

  • मोती धारण आप किसी भी महीने की शुक्ल पक्ष के सोमवार के दिन कर सकते हैं।
  • मोती धारण करने से पहले इसे दूध, दही, शहद, घी, तुलसी पत्ते, पंचामृत आदि से स्नान कराएं।
  • इसके बाद गंगाजल से साफ करके धूप-दीप और कुमकुम से अंगूठी की पूजन।
  • फिर, ॐ चं चन्द्राय नमः मंत्र को 108 बार जपने के बाद इसे कनिष्ठा उंगली यानी सबसे छोटी उंगली में मोती धारण कर लें।
  • किसी भी रत्न का सकारात्मक प्रभाव बनाए रखने के लिए उसकी शुद्धता पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है।

मोती धारण करने के नियम

  • ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मोती को हमेशा चांदी की अंगूठी में जड़वा कर ही धारण करना चाहिए।
  • मोती धारण करने के लिए सबसे शुभ दिन शुक्ल पक्ष का सोमवार है।
  • इसके अलावा मोती को पूर्णिमा तिथि पर भी धारण कर सकते हैं।
  • मोती रत्न को गंगाजल से धोकर इसे शुद्ध करके ही धारण करना चाहिए।

मोती से क्या नुकसान हो सकता है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ज्यादा भावनात्मक या क्रोधी लोगों को मोती या चांदी धारण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उनका क्रोध और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इसके अलावा जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा 10वें या 12वें स्थान पर हो उन्हें भी मोती धारण नहीं करना चाहिए। साथ ही मोती धारण करते समय ये याद रखें कि मोती के साथ हीरा, पन्ना या नीलम आपके उंगलियों में पहले से न हो। ये सभी रत्नों को एक साथ धारण करना अशुभ प्रभाव का संकेत माना जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article