Chandra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक शांति का कारक माना जाता है। यह ग्रह हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करता है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ता है। 29 सितंबर 2025 को सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएगा। वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीच अवस्था में होता है, जिसके कारण कुछ राशियों को भावनात्मक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इस गोचर का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव भी होगा, क्योंकि यह उनकी कुंडली के शुभ भावों को सक्रिय करेगा। यह गोचर 1 अक्टूबर 2025 को सुबह 6:30 बजे तक रहेगा।
वृश्चिक राशि मंगल की राशि है, जो डीप इमोशन, चेंज और रहस्यमयी ऊर्जा का प्रतीक है। चंद्रमा वृश्चिक में नीच स्थिति में होता है। इस कारण यह कुछ राशियों के लिए मानसिक अशांति, भावनात्मक उतार-चढ़ाव या अनजाने भय का कारण बन सकता है। हालांकि, जिन राशियों के लिए यह गोचर शुभ भावों में होगा, उन्हें आर्थिक लाभ, रचनात्मकता में वृद्धि, और रिश्तों में मधुरता जैसे सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यह गोचर विशेष रूप से रचनात्मक कार्यों, अनुसंधान, और गहन विश्लेषण से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी हो सकता है। नवरात्रि के सप्तमी तिथि के दौरान होने के कारण, इस गोचर का आध्यात्मिक महत्व भी बढ़ जाता है, और माता कालरात्रि की पूजा से लाभ को और बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशि वालों लाभ होगा?
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर सप्तम भाव में होगा। यह पार्टनरशिप, विवाह और सामाजिक संबंधों का भाव है। यह गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता और जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव या नए रिश्तों की शुरुआत के योग बन सकते हैं। व्यापारियों को पार्टनशिप में शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और नई डील्स या प्रोजेक्ट्स से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे प्रगति के नए अवसर खुलेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आपकी भावनात्मक समझ और संवेदनशीलता आपको दूसरों के करीब लाएगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर पंचम भाव में होगा, जो रचनात्मकता, संतान और प्रेम का भाव है। चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी है। इस कारण यह गोचर आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। रचनात्मक कार्यों जैसे कला, लेखन, शिक्षण या डिजाइन में लगे लोगों को इस दौरान खास सफलता मिलेगी। लव रिलेशनशिप्स में रोमांस और मधुरता बढ़ेगी। इसके साथ ही अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक रूप से भी सट्टेबाजी या निवेश में सावधानी के साथ अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान से संबंधित शुभ समाचार जैसे उनकी प्रगति या उपलब्धियां, आपके लिए खुशी का कारण बनेंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की प्रशंसा होगी। नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिए भावनात्मक स्थिरता बनाए रखें।
उपाय: माता कालरात्रि की पूजा करें और दूध, चावल या दही जैसी सफेद चीजों का दान करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर उनके तृतीय भाव में होगा, जो पराक्रम, संचार और छोटी यात्राओं का भाव है। यह गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी संवाद शैली और रचनात्मकता की प्रशंसा होगी, जिससे नई जिम्मेदारियां या प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। व्यापारियों को नए ऑर्डर या साझेदारियां प्राप्त होंगी, जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी। छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी और सामाजिक दायरे में आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार और दोस्तों से सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक शांति बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और आप अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर उनके नवम भाव में होगा, जो भाग्य, धर्म और लंबी यात्राओं का भाव है। यह गोचर आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और माता कालरात्रि की पूजा से विशेष लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई परियोजनाओं या जिम्मेदारियों में सफलता मिलेगी और आपकी मेहनत को पहचान प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से पुराने निवेशों से लाभ या अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। लंबी यात्राएं, विशेष रूप से तीर्थयात्रा, शुभ फल देंगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन में सौहार्द बढ़ेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान करें।
उपाय: चंद्रमा को जल का अर्घ्य दें और जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र दान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
