अध्यात्म

Budh Margi 2022: बुध की सीधी चाल 3 राशियों के लोगों को करेगी मालामाल!

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 12:32 PM IST

Budh Margi 2022: अक्टूबर की शुरुआत में बुध मार्गी होने जा रहे हैं यानी अपनी सीधी चाल शुरू करने वाले हैं। जानिए बुध की इस बदलती चाल से किन राशियों को लाभ प्राप्त हो सकता है।

Image

बुध ग्रह 2 अक्टूबर 2022 को मार्गी होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • बुध ग्रह 2 अक्टूबर 2022 को मार्गी होगा
  • 10 सितंबर से कन्या राशि में है वक्री
  • 3 राशियों को मिलेगा लाभ

Budh Margi October 2022: बुध अपनी स्वराशि कन्या में गोचर हैं। 10 सितंबर को इस ग्रह ने कन्या राशि में अपनी वक्री चाल शुरू की थी और अब 2 अक्टूबर को ये ग्रह मार्गी होने जा रहा है। बुध के मार्गी होते ही कई राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। बता दें ज्योतिष में बुध को बुद्धि और संचार का कारक ग्रह माना जाता है। ये कन्या और मिथुन राशि का स्वामी ग्रह होता है। जानिए अक्टूबर में बुध की बदलती चाल किन राशियों के लोगों को देगी शुभ फल।

वृषभ राशि: बुध का मार्गी होना इस राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी। इस दौरान आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। करियर में आपको सुनहरी सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुई दिखाई दे रहा है। आर्थिक दृष्टि से ये समय आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस दौरान किए गए कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि: इस राशि के जो लोग किसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम कर रहे हैं या उसमें अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए मार्गी बुध अच्छे साबित होंगे। इस दौरान आप व्यवसाय से अनुकूल अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी आमदनी में वृद्धि करने में कामयाब रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। यात्रा से अच्छा लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।

धनु राशि: बुध की मार्गी स्थिति आपको लाभ दिलाने का काम करेगी। इस दौरान आपको करियर में खूब प्रसिद्धि मिलेगी। आमदनी बढ़ने के भी प्रबल आसार रहेंगे। कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा लाभ कमाएंगे। इस समय का आपको खुलकर लाभ उठाने की सलाह दी जाती है। घर-परिवार का वातावरण सुखद रहेगा।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article