अध्यात्म

Monthly Horoscope December 2025: मोटे लाभ के लिए तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, 2025 का आखिरी महीना दिसंबर बनेगा गोल्डन पीरियड

Monthly Horoscope December 2025: साल 2025 के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है। दिसंबर महीने में गुरु, शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल कुल 5 ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कुछ राशि वालों के लिए तो बेहद ही शानदार समय आ जाएगा। वहीं, कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए दिसंबर 2025 कैसा रहने वाला है?

Image

दिसंबर 2025 का मासिक राशिफल

Monthly Horoscope December 2025: साल के आखिरी महीने की शुरुआत में सूर्य और मंगल व शुक्र वृश्चिक में, शनि और चंद्रमा मीन में, गुरु कर्क में और राहु कुंभ में और बुध तुला में हैं। 1 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी से महीना की शुरुआत हो रही है। 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि (गुरु की अपनी राशि) में प्रवेश करेंगे।

इसके पहले 5 दिसंबर को गुरु मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल भी 7 दिसंबर को राशि बदलते हुए धनु में चले जाएंगे। इस महीने बुध दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। एक बार 6 दिसंबर को वृश्चिक राशि में जाएंगे, दोबार 29 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र 20 दिसंबर को धनु में प्रवेश करेंगे।

कुल मिलाकर 29 दिसंबर धनु में चार ग्रहों से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो जाएगा। इसका अर्थ है कि नए साल की शुरुआत धनु में चतुर्ग्रही योग के साथ होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए साल 2025 का अंतिम महीना दिसंबर कैसा रहने वाला है?

मेष राशि

5 से 11 दिसंबर तक नौकरी में नए रास्ते खुलेंगे, उच्चाधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। 16 दिसंबर के बाद रुके हुए प्रोजेक्ट तेजी से पूरे होंगे। व्यवसाय में पुराने दोस्त या पार्टनर अचानक बहुत मदद करेंगे। निवेश के नए मौके मिलेंगे। सेहत पूरे महीने अच्छी रहेगी, सिर्फ 25-30 दिसंबर को थकान हो सकती है। नौकरी बदलने का प्लान है तो 17 से 23 दिसंबर के बाद का समय सबसे अनुकूल है। लव लाइफ में भी मधुरता बढ़ेगी।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

उपाय: हर मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करें।

वृषभ राशि

7 से 11 दिसंबर तक नौकरी में कोई बड़ा फायदा या बोनस मिल सकता है। इस महीने गाड़ी या घर का सामान खरीदने की योजना बन सकती है, 20 दिसंबर के बाद खरीदारी शुभ रहेगी। 6 दिसंबर तक गले या सर्दी-जुकाम की शिकायत रह सकती है, उसके बाद सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक यात्रा या तीर्थ दर्शन के भी योग हैं। परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है।

शुभ रंग: आसमानी और हरा

उपाय: रोज सुंदरकांड का पाठ करें।

मिथुन राशि

राजनीति, मीडिया या मार्केटिंग करने वालों के लिए यह महीना शानदार है। आर्थिक योजनाएं पूरी होंगी, पुराने कर्ज उतरने के रास्ते बनेंगे। 15 दिसंबर के बाद रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस आएगा। जॉब में नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, लेकिन 10-12 दिसंबर को छोटा-मोटा वाद-विवाद हो सकता है।

शुभ रंग: नीला और सफेद

उपाय: रोज श्री सूक्त का पाठ और अन्न दान करें।

कर्क राशि

इस महीने किसी बड़े पद या जिम्मेदारी के लिए मेहनत करेंगे, सफलता मिलने के पूरे योग हैं। राजनीति करने वालों को नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। कई रुके सरकारी काम 16 दिसंबर के बाद तेजी से पूरे होंगे। पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा, माता-पिता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: पीला और सफेद

उपाय: हर मंगलवार गुड़-मसूर दान करें, रोज श्री सूक्त पढ़ें।

सिंह राशि

नौकरी में खास तरक्की और सम्मान मिलेगा। माता दुर्गा और शिवजी की पूजा से हर बाधा दूर होगी। लंबी यात्रा करनी पड़े तो बहुत सावधानी रखें। राजनीति करने वालों को 2 दिसंबर के बाद और 9-11 दिसंबर तक बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी आ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी और सफेद

उपाय: हर बुधवार उड़द दान करें।

कन्या राशि

घर बनाने, फ्लैट खरीदने या रेनोवेशन के रुके काम इस महीने पूरे हो जाएंगे। 16 दिसंबर के बाद धन लाभ के कई रास्ते खुलेंगे। रोज माता-पिता के पैर छूने से सूर्य-चंद्रमा अनुकूल रहेंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे नतीजे और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। 7-12 और 23-25 दिसंबर को घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है।

शुभ रंग: नीला और सफेद

उपाय: रोज 9 बार सिद्धिकुंजिका स्तोत्र पढ़ें।

तुला राशि

15 दिसंबर के बाद नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं। 2 दिसंबर के बाद और 6 दिसंबर से व्यवसाय में बड़ा मुनाफा होगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन आने के कई नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में रोमांस और घूमने-फिरने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: बैगनी और हरा

उपाय: रोज भगवान शिव की पूजा करें।

वृश्चिक राशि

16 दिसंबर के बाद उच्चाधिकारी आपकी बहुत तारीफ करेंगे, प्रमोशन या इनक्रीमेंट तय है। पढ़ाई में स्टूडेंट्स को शानदार सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पुरानी बचत बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा या मंदिर दर्शन का प्लान बनेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: पीला और लाल

उपाय: रोज सुंदरकांड पढ़ें और अन्न दान करें।

धनु राशि

व्यवसाय में नया प्रोजेक्ट या पार्टनरशिप मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। नौकरी में नया पद या ट्रांसफर अच्छी जगह हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। हनुमान जी की कृपा से हर मुश्किल आसान होगी।

शुभ रंग: लाल और पीला

उपाय: हर गुरुवार अन्न दान करें, रोज हनुमान जी की पूजा करें।

मकर राशि

महीने के पहले हफ्ते में ही नौकरी-व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा। रुका हुआ पैसा वापस आएगा। गुरु की कृपा से नए अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

शुभ रंग: आसमानी और सफेद

उपाय: रोज भगवान विष्णु की पूजा और सात अन्न दान करें।

कुंभ राशि

शुरुआती दिनों में घर से जुड़ा कोई नया काम शुरू होगा। 16 दिसंबर के बाद व्यवसाय में अपार सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी, पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। शिवजी की पूजा से हर काम में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: हरा और सफेद

उपाय: हर शनिवार तिल दान करें, रोज शिवजी की पूजा करें।

मीन राशि

इस महीने धार्मिक कार्यों में खूब मन लगेगा। 6 से 9 दिसंबर तक सेहत का ध्यान रखें। राजनीति और पढ़ाई करने वालों को बहुत लाभ होगा। रुके हुए बिजनेस के काम आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

उपाय: रोज श्री सूक्त का पाठ करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article