Monthly Horoscope April 2025 (मासिक राशिफल अप्रैल 2025): अप्रैल माह का राशिफल विभिन्न राशियों के लिए नई संभावनाओं और कुछ चुनौतियों को दर्शा रहा है। इस माह तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा, वहीं मेष, कर्क और मकर राशि को विशेष लाभ प्राप्त होगा। सूर्य के मीन राशि में गोचर और शनि की स्थिति के कारण मेष, मकर और तुला राशि के छात्र लाभ में रहेंगे। कन्या और वृष राशि के जातकों को व्यवसाय में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वे अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। कन्या और मिथुन राशि के जातक जॉब परिवर्तन की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे, जबकि मिथुन और मकर राशि के लोगों को स्वास्थ्य सुधार में सफलता मिलेगी। धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। इस माह ग्रहों की चाल विभिन्न राशियों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए कुछ राशियों को धार्मिक उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। ऐसे में यहां पढ़ें मासिक राशिफल अप्रैल 2025 सुजीत जी महाराज के द्वारा।
मासिक राशिफल अप्रैल 2025 (Monthly Horoscope April 2025)
मेष - मंगल व शनि का गोचर धार्मिक कार्यों में व्यस्तता का है। छात्रों को सफलता मिलेगी। 14 अप्रैल के बाद स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। 09 से 14 के मध्य वाद विवाद की स्थिति आ सकती है। पीला रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को गेहूं का दान करें।
वृष - 16 अप्रैल तक व्यवसाय में संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मकान क्रय करने का विचार टालेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रत्येक शुक्रवार को किसी गरीब व्यक्ति को सफेद वस्त्र दान करें। कुंभ व मकर राशि का सहयोग लें।
मिथुन - 18 अप्रैल के बाद जॉब को नई दिशा देंगे। 09 से 16 अप्रैल के मध्य नए व्यवसाय की योजना बनाएंगे। आपका मन धार्मिक रहेगा। घर पर ही माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनकी एक परिक्रमा करें। नीला व हरा रंग शुभ है।
कर्क - 15 अप्रैल तक जॉब में संघर्ष है। 18 अप्रैल के पहले नए बिजनेस के नए कॉन्ट्रैक्ट से अभी दूरी बनाएं। 14 अप्रैल तक व्यवसाय में संघर्ष है। पीला व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे। संतान को सफलता मिलेगी।
सिंह - 15 अप्रैल के बाद सूर्य के मेष गोचर के कारण व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। 14 अप्रैल तक आईटी व मीडिया से जुड़े लोग परेशान रहेंगे। प्रथम सप्ताह धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। पिता का आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है।
कन्या - शनि व बुध के गोचर के कारण हेल्थ के प्रति सचेत रहें। 15 अप्रैल के बाद जॉब में परिवर्तन है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कुंभ व मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। प्रत्येक बुधवार को गणेश जी को घर पर ही दूर्वा अर्पित करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।
तुला - 14 अप्रैल के बाद ही व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। 10 से 16 अप्रैल के मध्य परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। घर पर ही हनुमान जी की तीन परिक्रमा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। मिथुन व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग लें।
वृश्चिक - मंगल व सूर्य गोचर के कारण 14 अप्रैल तक व्यवसाय में अपने कार्य को विस्तार देने की सोचेंगे। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करें।
धनु - गुरु व शनि गोचर व्यवसाय 13 अप्रैल तक संघर्ष देगा। 15 अप्रैल तक छात्रों को थोड़ा संघर्ष करना होगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का निवेश होगा। व्यवसाय में परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। सिंह व मिथुन राशि के जातक सहयोग करेंगे।
मकर - इस राशि के स्वामी शनि मीन में है। मंगल व गुरु गोचर के प्रभाव के कारण आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के जातक भविष्य की योजना बनाने में सफल रहेंगे। 15 अप्रैल तक व्यवसाय से जुड़े लोग संघर्ष में रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें। नीला रंग शुभ है।
कुंभ - इस माह स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मकर व कन्या राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। 16 अप्रैल के बाद किसी नए जॉब की प्लानिंग सफल रहेगी। नीला रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें। भगवान हनुमान का आशीर्वाद लें।
मीन - 09 से 14 अप्रैल तक व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। 14 अप्रैल तक धन का व्यय होगा। 18 अप्रैल के बाद जॉब में प्रोमोशन हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। सिंह व कर्क राशि के जातक आपका साथ देंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।
