अध्यात्म

मीन राशिफल, 22 अक्टूबर 2022: मीन राशि के जातकों को धनतेरस पर इन उपायों को करने से मिलेगी बड़ी राहत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 11:28 AM IST

Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2022: मीन राशि वाले जातक लड़ाई-झगड़े को लेकर अलर्ट रहें, जितना हो सके इससे बचने की कोशिश करें। साथ ही किसी भी लड़ाई में बिचौलिये बनकर ना जाएं। यहां आप अपना राशिफल देख सकते हैं।

Image

यहां देखें आज का मीन राशिफल

KEY HIGHLIGHTS
  • मीन राशि वाले लोग लड़ाई झगड़े से बचें।
  • उधार देने से बचें, पैसे मिलने में लग सकता है समय।
  • मीन राशि के जातक करें भगवान कुबेर और धन्वंतरी की पूजा।

Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2022: आज यानी 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर 2022 दोनों दिन धनतेरस का पावन पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि, इस दिन कुबेर महाराज और और भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना करने से धन प्राप्ति के मार्ग में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है। तथा आरोग्य की प्राप्ति होती है। मीन राशि वाले जातकों लिए भी अच्छा रहेगा। हालांकि कुछ परिस्थितियों में इन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लड़ाई झगड़े को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही इस राशि के जातकों को कोर्ट, कचहरी के चक्कर काटना पड़ सकता है। इसलिए इस राशि के जातक लड़ाई, झगड़े से बचें। साथ ही किसी की लड़ाई में बिचौलिया बनकर भी ना जाएं। इसके अलावा कारोबार में अधिक सतर्कता बरतें। किसी को उधार ना दें, उधार दिए हुए सामान के पैसे मिलने में समय लग सकता है इसलिए उधार देने से बचें।

मीन (Pisces) – अपनी क्षमताओं को आप पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे हैं, इसी वजह से आपका मन उदास होता चला जा रहा है। शायद आपने मन में कुछ ऐसे विचार बना लिए हैं जिसके चलते आप मेहनत नहीं कर पा रहे और यही इस समय की सबसे बड़ी कमी भी है।

क्या करें – विचारों का मतभेद किसी भी इंसान को परेशान कर सकता है। अगर आपने पहले से अपने मन में नकारात्मकता को बढ़ा लिया है, तो बहुत हद तक यह आपकी भी गलती है, इसलिए बहुत विनम्रता अपनानी होगा।

क्या न करें – एक बार में कोई एक काम करें। कमाई के लिए एक बार में एक से अधिक जगहों पर हांथ ना मारें, इससे आपके हांथ कुछ नहीं लगेगा।

प्यार मोहब्बत – वैवाहिक जीवन में पार्टनर से मनमुटाव होने पर परेशान ना हों, बहुत जल्द सब ठीक हो जाएगा। इसलिए अपने मन में कोई ऐसी नकारात्मकता ना बिठायें जो आपको लंबे समय तक परेशान करती चली जाए।

करें यह उपाय

इस राशि के जातक आर्थिक स्थिति मजबूत करने केे लिए व सभी समस्याओं से निपटने के लिए, भगवान धन्वंतरी महाराज की मूर्ती, कुेबर यंत्र और लक्ष्मी यंत्र की पूजा अर्चना करें। इससे धन संबंधी सभी समस्याओं का अंत होगा व आरोग्य की प्राप्ति होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article