Meen Rashi 2023 Rashifal: ज्योतिष नजरिए से नया साल काफी खास होने वाला है। इस साल दो पापी ग्रह शनि और राहु का राशि परिवर्तन होगा। शनि 17 जनवरी 2023 में मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो राहु 23 अक्टूबर 2023 को मेष से मीन राशि में गोचर शुरू करेगा। शनि के राशि बदलते ही मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी। जिससे इस राशि के जातकों की परेशानियां अचानक से बढ़ जाएंगी। लेकिन दूसरी तरफ राहु मीन वालों को राहत देता दिखाई देगा। जानिए 2023 में राहु का कैसे मिलेगा आपको साथ।
मीन राशिफल 2023 (Meen Rashifal 2023)
शुरू होगी शनि साढ़े साती: मीन राशिफल 2023 के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए ये साल उतार-चढ़ाव से भरा साबित हो सकता है। 17 जनवरी को शनिदेव आपके एकादश भाव में प्रवेश करेंगे इस दौरान पैर में चोट लगने, आंखों में पीड़ा होने, बहुत अधिक नींद आने, अप्रत्याशित खर्च होने के आसार रहेंगे। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा।
स्वास्थ्य का रखना होगा विशेष ध्यान: मई से अगस्त के बीच आप को विशेष रूप से गुरु चांडाल दोष का प्रभाव मिलेगा जिससे अचनाक से स्वास्थ्य समस्याएं आएंगी। इस दौरान आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। अक्टूबर के बाद जाकर आपकी सेहत में सुधार आना शुरू होगा। पारिवारिक विवाद होने की संभावना रहेगी। इसके लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा। आर्थिक हानि होने के आसार रहेंगे।
राहु ग्रह देगा शुभ परिणाम: जब राहु 30 अक्टूबर को दूसरे भाव से निकलकर आपकी राशि में प्रवेश करेगा और बृहस्पति देव अकेले दूसरे भाव में होंगे तब आपको आर्थिक उन्नति मिलेगी। किसी भी तरह की समस्याओं का इस दौरान अंत हो जायेगा। आपको राहत महसूस होगी और शारीरिक समस्याओं से भी राहत मिलेगी। व्यापार में बहुत तेजी से उन्नति मिलेगी। आपको समाज के वरिष्ठ अनुभवी और सम्मानित लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। राहु धन संचय करने में मददगार बनेगा और आप आर्थिक रुप से उन्नत हो पाएंगे।
