अध्यात्म

May Festivals 2023: मई में पड़ेगी बुद्ध पूर्णिमा, निर्जला एकादशी, वट सावित्री व्रत, चंद्र ग्रहण, गंगा दशहरा, प्रदोष व्रत, जानें मई के व्रत-त्योहारों की डेट

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 1, 2023, 12:43 PM IST

May Festivals 2023 Dates: जानें मई 2023 में पड़ने वाली निर्जलाा एकादशी, अपरा एकादशी, बुद्ध पूर्णिमा, ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, गंगा दशहरा, मासिक शिवरात्रि, वृषभ संक्रांति और चंद्र ग्रहण की डेट।

Image

मई में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की डेट

May Festivals 2023: मई महीने की शुरुआत मोहिनी एकादशी से हुई है। इसके अलावा निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2023) और अपरा एकादशी भी इसी महीने में पड़ेंगी। सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाल वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) भी इसी महीने की ज्येष्ठ अमावस्या को पड़ेगा। इसके साथ ही 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा पड़ेगी। इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) भी लगेगा। मई में प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, वृषभ संक्रांति, संकष्टी चतुर्थी जैसे कई अन्य व्रत-त्योहार भी आएंगे। जानिए मई में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां।

May Festivals 2023 Dates (मई व्रत-त्योहार की तिथि)

मई महीने की तिथिदिनव्रत-त्योहार
1 मई 2023सोमवारमोहिनी एकादशी
3 मई 2023 बुधवारप्रदोष व्रत
4 मई 2023गुरुवारनरसिंघ जयन्ती
5 मई 2023शुक्रवारकूर्म जन्यती, बुद्ध पूर्णिमा, चन्द्र ग्रहण, वैशाख पूर्णिमा
6 मई 2023शनिवारनारद जयन्ती
8 मई 2023सोमवारएकदन्त संकष्टी चतुर्थी
15 मई 2023सोमवारवृषभ संक्रांति, अपरा एकादशी
17 मई 2023बुधवारप्रदोष व्रत
19 मई 2023शुक्रवारवट सावित्री व्रत, शनि जयन्ती, दर्श अमावस्या, ज्येष्ठ अमावस्या
20 मई 2023शनिवारइष्टि, चन्द्र दर्शन
30 मई 20023मंगलवारगंगा दशहरा
31 मई 2023बुधवारगायत्री जयन्ती, निर्जला एकादशी

May 2023 Gochar (मई 2023 में पड़ने वाले ग्रहों के गोचर)

ग्रह गोचरतिथिसमय
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर02 मई 2023दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर
मंगल का कर्क राशि में गोचर10 मई 2023दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर
बुध का मेष राशि में उदय10 मई 2023रात 12 बजकर 53 मिनट पर
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर15 मई 2023सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर
बुध मेष राशि में मार्गी15 मई 2023सुबह 08 बजकर 30 मिनट पर
शुक्र का कर्क राशि में गोचर30 मई 2023शाम 07 बजकर 39 मिनट पर

5 May Chandra Grahan 2023 (5 मई 2023 चंद्र ग्रहण)

साल का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो 05 मई 2023, शुक्रवार को लगेगा। ये चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा। ग्रहण की शुरुआत 5 मई की रात 08 बजकर 44 मिनट पर होगी और इसका अंत 06 मई की रात 01 बजकर 02 मिनट पर होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए सूतक काल मान्य होगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article