जनवरी मासिक राशिफल 2026 (Masik Rashifal January 2026): साल 2026 के महीने जनवरी की शुरुआत पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी यानी प्रदोष व्रत से हो रही है। इसके बाद 16 जनवरी को माघ महीने के कृष्ण पक्ष का प्रदोष और फिर 30 जनवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष पड़ेगा। यह महीना कुछ राशि वालों के लिए बेहतरीन तो कुछ के लिए थोड़ा परेशानी पैदा करने वाला होगा। 14 जनवरी को माघ माह के कृष्णपक्ष की एकादशी होगी और 29 जनवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी होगी। सकट चौथ 6 जनवरी और 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही सूर्य मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके पहले वह धनु में रहेंगे।
जनवरी 2026 का मासिक राशिफल
मंगल 16 जनवरी तक धनु में रहेंगे, इसके बाद वे भी मकर में गोचर जाएंगे। इसी प्रकार बुध भी 17 जनवरी को धनु से मकर में गोचर कर जाएंगे। धन के दाता शुक्र 13 जनवरी को ही धनु से निकलकर मकर में चले जाएंगे। इसके साथ ही 17 जनवरी से मकर में चतुर्ग्रही योग बन जाएगा। महीने की शुरुआत में चंद्रमा वृषभ में होंगे, फिर दो-दो दिन में राशि बदल लेंगे। मिथुन राशि में गुरु रहेंगे। ऐसे ही मायावी राहु कुंभ और केतु सिंह में मौजूद रहेंगे। मीन राशि में शनि बैठे रहेंगे। आइए ग्रहों की स्थिति से जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए साल 2026 का पहला महीना जनवरी कैसा रहने वाला है?
मेष राशि जनवरी 2026 का मासिक राशिफल
मेष जनवरी मास का राशिफल 2026 (मेष राशि वार्षिक राशिफल 2026)
साल 2026 का पहला महीना मेष राशि वालों के लिए बेहद ही सुंदर व्यतीत होगा। नव वर्ष के जनवरी माह में लाइफ में जॉब और व्यवसाय के प्रति पॉजिटिव चेंज का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। 15 जनवरी के बाद प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन आगमन के संकेत हैं। करियर में नई शुरुआत करें और परिवार में सुखद माहौल रहेगा।
शुभ रंग: पीला और लाल
उपाय: मंगलवार और रविवार को गुड़ का दान करें। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि जनवरी 2026 का मासिक राशिफल
वृषभ जनवरी मास का राशिफल 2026 (वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2026)
साल 2026 के प्रथम माह में व्यवसाय में आपकी स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी। आप जॉब में बेहतर अवसर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। घर निर्माण संबंधी कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: नीला और हरा
उपाय: प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें। शुक्र और शनि के बीज मंत्र का जप आवश्यक है।
भाग्य प्रतिशत: 80%
मिथुन राशि जनवरी 2026 का मासिक राशिफल
मिथुन जनवरी मास का राशिफल 2026 (मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 2026)
स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही न करें। बुध और शुक्र व्यवसाय के लिए शुभ अवसर प्रदान करेंगे। जॉब में प्रगति से खुश रहेंगे। इस माह कफ जनित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें और करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
शुभ रंग: नीला और सफेद
उपाय: गुरुवार को अन्न दान करते रहें। गाय को पालक खिलाएं।
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि जनवरी 2026 का मासिक राशिफल
कर्क जनवरी मास का राशिफल 2026 (कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2026)
राजनीतिज्ञों के लिए यह सफलता का माह है। नव वर्ष का प्रथम माह धन की प्राप्ति का है। 16 जनवरी के बाद मकान क्रय कर सकते हैं। मित्र आपकी मदद करेंगे। करियर और परिवार में सुखद बदलाव आएंगे।
शुभ रंग: पीला और लाल
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार को कम्बल का दान करें। चंद्रमा और गुरु के बीज मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जप करें।
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि जनवरी 2026 का मासिक राशिफल
सिंह जनवरी मास का राशिफल 2026 (सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2026)
जॉब में सफलता का समय और नवीन रिस्पांसबिलिटी की प्राप्ति हो सकती है। स्टूडेंट्स करियर को नई दिशा देंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े जातक सफल रहेंगे। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।
शुभ रंग: सफेद और पीला
उपाय: भगवान सूर्य की उपासना करते रहें। रविवार को श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 80%
कन्या राशि जनवरी 2026 का मासिक राशिफल
कन्या जनवरी मास का राशिफल 2026 (कन्या राशि वार्षिक राशिफल 2026)
15 जनवरी के बाद आप कई रुके कार्य पूर्ण कर लेंगे। नव वर्ष का प्रथम माह खुशियों वाला है। बिजनेस प्रोग्रेस से मन खुश रहेगा। यह परिवर्तन व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर है। पिता और बड़े भाई के सहयोग से लाभ होगा। परिवार में सुख रहेगा।
शुभ रंग: हरा और नीला
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को प्रतिदिन पालक खिलाएं।
भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि जनवरी 2026 का मासिक राशिफल
तुला जनवरी मास का राशिफल 2026 (तुला राशि वार्षिक राशिफल 2026)
यह माह जॉब में सफलता की प्राप्ति का है। सूर्य 15 जनवरी के बाद आप अपनी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत बेहतर समय रहेगा। नव वर्ष की शुरुआत अच्छे कार्यों से होगी। शुक्र और गुरु आईटी और मीडिया फील्ड को लाभ देंगे।
शुभ रंग: लाल और पीला
उपाय: अन्न दान देने से पुण्य की प्राप्ति होगी।
भाग्य प्रतिशत: 80%
वृश्चिक राशि जनवरी 2026 का मासिक राशिफल
वृश्चिक जनवरी मास का राशिफल 2026 (वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 2026)
घर निर्माण संबंधित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन का व्यय होगा। 15 जनवरी के बाद जॉब में नई रिस्पांसबिलिटी मिलने के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक सुख में सफलता मिलेगी। संतान को सफलता मिलेगी। मंगल रियल एस्टेट में लाभ देगा।
शुभ रंग: लाल और पीला
उपाय: प्रत्येक मंगलवार को हनुमान बाहुक का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 85%
धनु राशि जनवरी 2026 का मासिक राशिफल
धनु जनवरी मास का राशिफल 2026 (धनु राशि वार्षिक राशिफल 2026)
नव वर्ष का प्रथम माह बहुत शुभ है। घर निर्माण में किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। स्टूडेंट्स प्रगति करेंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स नवीन स्टडी प्लानिंग करेंगे। करियर और परिवार में सुख रहेगा।
शुभ रंग: पीला
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि जनवरी 2026 का मासिक राशिफल
मकर जनवरी मास का राशिफल 2026 (मकर राशि वार्षिक राशिफल 2026)
16 जनवरी के बाद व्यवसाय संबंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक ऊहापोह से बाहर निकलेंगे। जॉब में अब सफलता मिलने की संभावना है। शनि के कारण श्वांस रोग होने की आशंका है, इस कारण अलर्ट रहें। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
उपाय: शनि के बीज मंत्र का जप करते रहें।
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि जनवरी 2026 का मासिक राशिफल
कुंभ जनवरी मास का राशिफल 2026 (कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2026)
15 जनवरी के बाद जॉब और व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। जॉब में प्रमोशन के मार्ग प्रशस्त होंगे। बीटेक और एमबीए फील्ड के स्टूडेंट्स प्रोग्रेस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद और नीला
उपाय: माता का आशीर्वाद लेने से चंद्रमा का अनुकूल प्रभाव पड़ेगा और मुश्किले दूर होंगी।
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि जनवरी 2026 का मासिक राशिफल
मीन जनवरी मास का राशिफल 2026 (मीन राशि वार्षिक राशिफल 2026)
नए वर्ष के प्रथम माह से ही व्यवसाय में सफल रहेंगे। गुरु जॉब में थोड़ा संघर्ष देगा। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति करेंगे। 15 जनवरी के बाद का समय स्टूडेंट्स के लिए बेहतर है। गुरु स्टूडेंट्स को लाभ देंगे।
शुभ रंग: पीला और लाल
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ करें। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
