अध्यात्म

वार्षिक राशिफल 2026: मेष से लेकर मीन तक जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2026, पढ़ें नए साल 2026 का वार्षिक राशिफल

Varshik Rashifal (वार्षिक राशिफल 2026) मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन जानें वार्षिक राशिफल: साल 2026 की शुरू हो रहा है। यह साल आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह आप वार्षिक राशिफल से जान सकते हैं। वार्षिक राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहने वाला है?

सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Varshik Rashifal (वार्षिक राशिफल 2026): साल 2026 की शुरुआत चंद्रमा के वृषभ राशि में होने से हो रही है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र की राशि में चंद्रमा का प्रवेश आर्थिक तरक्की का संकेत देता है। साल की शुरुआत में मंगल, शुक्र, सूर्य और बुध धनु राशि में रहेंगे। शनि मीन में और मायावी राहु कुंभ व केतु सिंह में रहेंगे। मंगल साल की शुरुआत में और 15 जनवरी के बाद सूर्य देश की आर्थिक स्थिति को बहुत मजबूत बनाएंगे। शेयर मार्केट 15 अप्रैल के बाद तेजी दिखाएगा।

बैंकिंग, फार्मा, पावर सेक्टर, बैंक और AI कंपनीज के शेयरों के दाम बढ़ेंगे। देश के कुछ राज्यों में सत्ता बदल सकती है। 17 जुलाई से 15 सितंबर तक सूर्य और मंगल कुछ प्राकृतिक आपदाएं ला सकते हैं। नवंबर और दिसंबर में भी कुछ घटनाएं हो सकती हैं। भारत आर्थिक रूप से बहुत मजबूत और शक्तिशाली बनेगा। विश्व में भारत का ज्ञान, विज्ञान, सैन्य ताकत और आध्यात्मिकता से नाम होगा। आर्थिक विकास की रफ्तार बहुत अच्छी रहेगी। भारत के लिए 2026 बहुत अच्छा साल रहेगा। अब जानते हैं कि भी 12 राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहने वाला है?

मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

मेष राशि वालों के लिए 2026 बहुत सुंदर और खुशहाल साल रहेगा। कई रुके काम पूरे होंगे। धन आने और बचत के लिए 15 फरवरी से 27 जुलाई और सितंबर से नवंबर तक का समय अच्छा है। इस दौरान रियल एस्टेट में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। 16 अगस्त के बाद कोई बड़ा काम पूरा होने से बहुत खुशी मिलेगी। कोई कर्क, धनु या मेष राशि वाला व्यक्ति आपका नया बिजनेस पार्टनर बनेगा। 12 नवंबर से 16 दिसंबर तक खर्चे ज्यादा रहेंगे। श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें तो आर्थिक स्थिति और अच्छी रहेगी।

स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। मंगल और राहु हड्डी या खून की दिक्कत दे सकते हैं। शुगर और बीपी वाले अगस्त-सितंबर में सावधानी रखें। हनुमान जी की पूजा करें। हर मंगलवार मसूर दाल, गुड़ और गेहूं दान करें। हर रविवार आदित्य हृदय स्तोत्र के 3 पाठ करें।

शिक्षा और करियर में बहुत तरक्की होगी। मार्च और नवंबर में विदेश यात्रा हो सकती है। तकनीकी और प्रबंधन के स्टूडेंट्स को नए मौके मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। यश और सम्मान बढ़ेगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें तो जीवन और सफल हो जाएगा।

वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम में गहराई आएगी। अविवाहितों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। शिव पूजा से अविवाहितों की शादी हो जाएगी। प्यार आपको पूरा सुकून देगा। जीवन सुखमय बनाने के लिए शिव पूजा करें।

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से 2026 बहुत अच्छा साल रहेगा। धन आएगा। अगस्त के बाद कई सालों से रुके काम पूरे होंगे। 17 अगस्त के बाद घर बनवाने या खरीदने के काम पूरे होंगे। जमीन या फ्लैट खरीद सकते हैं। सोने और हीरे के गहने लेंगे। कोई कर्क या कुंभ राशि वाला व्यक्ति नई बिजनेस डील से फायदा देगा। हर शुक्रवार श्री सूक्त के मंत्र का जप और हवन करें तो पैसा और बढ़ेगा। 15 मई से 16 अगस्त और 7 अक्टूबर के बाद विदेश यात्रा हो सकती है।

स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रहेगी। फरवरी से जून और 15 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सावधानी रखें। 16 अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य अच्छा हो जाएगा। यूरिन की दिक्कत हो सकती है। अंधे या गरीब को अन्न और कपड़े दान करें। हृदय वाले अगस्त से अक्टूबर तक ध्यान रखें।

शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की होगी। 14 फरवरी के बाद प्रमोशन होगा। विदेश यात्रा हो सकती है। उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। राजनीति वाले बहुत फायदा उठाएंगे। नया पद मिल सकता है। समाज में सम्मान बढ़ेगा।

भाग्य अच्छा रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें। सुगंधित इत्र लगाएं। ओपल पहनें। सत्य बोलें। हर शुक्रवार गाय को आटा-गुड़ खिलाएं। शनिवार पीपल के नीचे दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा पढ़ें।

मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

मिथुन राशि वालों के लिए 2026 सफलता का साल है। इस साल आप नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। मेष, वृषभ या तुला राशि वाले पार्टनर से फायदा होगा। घर के काम पूरे होंगे। सोने और हीरे के गहने खरीदेंगे। अक्टूबर के बाद नई संपत्ति मिल सकती है। अगस्त-सितंबर में खर्चे ज्यादा रहेंगे। शेयर से ज्यादा रियल एस्टेट में पैसा लगाएं तो फायदा होगा।

स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। जून, अक्टूबर और मई में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। बुधवार के दिन गाय को हरी पालक खिलाएं और इसी दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। पन्ना पहनें। जीवनसाथी को हड्डी की दिक्कत हो सकती है। कुशोदक से शिव का रुद्राभिषेक कराएं तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नया मौका मिलेगा। न्याय, लेखन और पत्रकारिता वाले फायदा उठाएंगे। अक्टूबर के बाद बड़ा पद या प्रमोशन मिल सकता है। तकनीकी और मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स को नए अवसर और विदेश यात्रा मिलेगी।

इस साल आपको प्यार मिलेगा। अविवाहितों की शादी हो सकती है। प्रेम में विश्वास रखें। जीवनसाथी के साथ दूर की यात्रा करेंगे। सत्यता बनाए रखें तो वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026 (1)

कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

कर्क राशि वालों के लिए नया साल बिजनेस में तरक्की का है। 2026 कई सपने पूरे करेगा। शुरुआती दो महीने सफल रहेंगे। बड़े आर्थिक मौके मिलेंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। ससुराल से मदद मिलेगी। संपत्ति खरीदने के योग हैं। घर के काम पूरे होंगे।

स्वास्थ्य मिश्रित रहेगा। सर्दी और सांस की दिक्कत हो सकती है। मोती पहनें। शिव उपासना और कुशोदक से रुद्राभिषेक कराएं तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। अविवाहितों की शादी के अच्छे योग हैं। युवा प्रेम में भावुक रहेंगे। प्रेम कविताएं लिखने में मजा आएगा। लव लाइफ आप अच्छे प्रेमी साबित होंगे।

धार्मिक यात्राएं करेंगे। आध्यात्मिक तरक्की होगी। गुरुओं का आशीर्वाद मिलेगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी को अक्टूबर के बाद थोड़ी दिक्कत हो सकती है। भाई और मित्रों का साथ मिलेगा। जनवरी, मार्च और जून में यात्रा होगी। दूर की यात्रा के अच्छे योग हैं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें तो जीवन में तरक्की होगी।

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

सिंह राशि वालों के लिए 2026 आर्थिक विकास का साल रहेगा। धन आने के साथ यश और सम्मान भी मिलेगा। अप्रैल के बाद धन आने की रफ्तार तेज हो जाएगी। जुलाई में खर्चे ज्यादा रहेंगे। अक्टूबर और नवंबर के बाद रियल एस्टेट या घर में निवेश करें। 17 फरवरी से 18 जून तक आय और खर्च का संतुलन रहेगा। संतान की शिक्षा पर खर्च सकारात्मक रहेगा।

स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। ब्लड प्रेशर और पेट की दिक्कत हो सकती है। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ रोगों से मुक्ति देगा। राहु से जुड़े उड़द दान बुधवार को करें। सूर्य को जल चढ़ाते हुए गायत्री मंत्र जपें।

शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। अक्टूबर के बाद विदेश यात्रा हो सकती है। फरवरी तक खर्चे से परेशानी रहेगी। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। राजनीति और प्रशासन वाले बहुत लाभ में रहेंगे। बड़े नेताओं का आशीर्वाद मिलेगा।

लव लाइफ में रोमांटिक माहौल रहेगा।

अविवाहितों के लिए मार्च के बाद का समय अच्छा है। आप जिससे प्यार करते हैं, खूब करते हैं। जीवनसाथी से उपहार और घूमने का आनंद मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। युवा प्रेम में अनुशासन रखें। भावुकता में निर्णय न लें। यात्रा में मार्च तक सावधानी रखें। भाग्य बढ़ाने के लिए सूर्य उपासना और हनुमान जी की पूजा करें। अन्न-वस्त्र दान करें।

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

कन्या राशि वालों के लिए 2026 सफलताओं का साल रहेगा। 25 अप्रैल के बाद और 15 नवंबर तक घर खरीदने का समय है। धन आने की स्थिति फरवरी से अगस्त और अक्टूबर से साल के अंत तक बहुत अच्छी रहेगी। कई सालों से रुका धन मिलेगा। कभी-कभी पैसे एकदम खत्म हो सकते हैं। श्रीसूक्त का पाठ करें तो धन की स्थिति और बेहतर होगी। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति देगा।

स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। फरवरी तक सावधानी रखें। आंखों से संबंधित दिक्कत हो सकती है। भगवान शिव का कुशोदक से रुद्राभिषेक कराएं। सांस के मरीज परेशान हो सकते हैं, हालांकि डरने की कोई बात नहीं होगी। शिव उपासना और अन्न दान से संकट दूर होंगे।

शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संतान की सफलता से खुशी होगी। कोई वृषभ या तुला राशि वाला व्यक्ति बहुत मदद करेगा। टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स का इस साल लाभ होगा। विदेश यात्रा हो सकती है।

लव लाइफ में सफलता मिलेगी। इस बात को ध्यान में रखें कि तर्क से नहीं, दिल से प्यार होता है। जीवनसाथी के प्यार में कोई कमी नहीं रखें। देश में घूमेंगे और यात्रा का आनंद लेंगे। विवाह योग्य लोगों की शादी हो जाएगी। भाग्य बढ़ाने के लिए श्री विष्णु उपासना और हर दिन हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें। अन्न दान करें।

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

तुला राशि वालों के लिए 2026 सफलता दिलाने वाला और स्वास्थ्य के लिए शानदार साल रहेगा। मार्च, मई और नवंबर में धन की बरसात होगी। कई सालों से रुके काम पूरे होंगे। यह साल नई उमंग और खुशी का है। कई मनोरंजक यात्राएं होंगी। धन के साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 25 जुलाई से 14 सितंबर तक बीमारी पर खर्च हो सकता है। कुल मिलाकर समृद्धि और खुशी का साल रहेगा।

स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। ब्लड प्रेशर और शुगर वाले सावधानी रखें। जरूरमंद को अन्न और कपड़े दान करें।

शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। राजनीति वाले बहुत सफल रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारी यश और सम्मान पाएंगे। जॉब में तरक्की होगी। अगस्त के बाद विदेश यात्रा हो सकती है। भाई की मदद से बड़ा विवाद सुलझेगा और काम बनेगा।

लव लाइफ में सफलता मिलेगी। ससुराल से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूर की धार्मिक यात्रा करने का मौका मिलेगा।

हर सोमवार शिवलिंग पर दूध और गंगाजल चढ़ाएं। उड़द दाल का दान करें। नवंबर के बाद बृहस्पति से जुड़ी चीजें केला और चने की दाल विष्णु मंदिर में दान करें। इस साल बड़े लोगों से संबंध बनेंगे, जिनका जीवनभर फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए 2026 बेहतर साल रहेगा। 16 अप्रैल के बाद आर्थिक तरक्की के लिए शानदार समय है। फरवरी-मार्च के बाद धन कमाएंगे और अच्छे कामों में खर्च करेंगे। घर के काम पूरे होंगे। जमीन या फ्लैट खरीद सकते हैं। कोई धनु या सिंह राशि वाला व्यक्ति बहुत मदद करेगा। मेष और कर्क राशि वाला नया बिजनेस पार्टनर लाभ देगा। 16 मार्च से 27 मई तक शेयर और रियल एस्टेट में निवेश अच्छा रहेगा। अक्टूबर से दिसंबर तक धन आएगा। जनवरी-फरवरी में खर्चे ज्यादा रहेंगे। हर मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करें।

स्वास्थ्य मिश्रित रहेगा। पेट, खून और ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो सकती है। हर मंगलवार मसूर दाल और गेहूं दान करें। गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं। हनुमान बाहुक का पाठ स्वास्थ्य देगा। मार्च से मई और सितंबर में सावधानी रखें। जरूरतमंदों में अन्न-कपड़े दान करें।

दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों की शादी हो सकती है। प्रेम शादी में बदलने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाल मूंगा पहनें, तो लाभ होगा।

यह साल आपको बड़ा पुरस्कार दिलाएगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक यात्राएं होंगी। संतान को सफलता मिलेगी। संतान के विवाह की बाधाएं दूर होंगी। भगवान विष्णु की पूजा करें। श्रीसूक्त का पाठ करें।

धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

धनु राशि वालों के लिए धन प्राप्ति की दृष्टि से 2026 का पहला हिस्सा बहुत अच्छा रहेगा। कोई रुका हुआ बिजनेस संबंधी काम पूरा हो सकता है। इस दौरान नया वाहन खरीद सकते हैं। कोई मेष, कर्क या सिंह राशि वाला व्यक्ति आपकी बहुत मदद करेगा। रियल एस्टेट और शेयर में पैसा लगाएंगे। ससुराल से फायदा होगा। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार की मदद से जमीन मिल सकती है। संतान की सफलता से मन बहुत खुश रहेगा। मार्च तक खर्चे थोड़े ज्यादा रहेंगे। इस साल कोई बड़ा पुरस्कार मिल सकता है। 24 अक्टूबर से 25 दिसंबर तक धन आने की रफ्तार तेज रहेगी।

स्वास्थ्य की दृष्टि से साल कुछ बेहतर रहेगा। यूरिन और पेट की दिक्कत मार्च से सितंबर तक हो सकती है। अक्टूबर के बाद समय अच्छा हो जाएगा। विष्णु सहस्रनाम का बुधवार और गुरुवार को पाठ करें। हर बुधवार गाय को पालक और हर गुरुवार केला खिलाएं।

दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी को थोड़ी स्वास्थ्य दिक्कत 15 मार्च से 16 मई तक आ सकती है। 15 मई से समय अच्छा हो जाएगा। कुशोदक से रुद्राभिषेक कराएं। संतान की शिक्षा पर मार्च से मई तक खर्च थोड़ा ज्यादा रहेगा। भाई की मदद से कोई बड़ा सरकारी काम पूरा होगा। इस साल भगवान विष्णु की उपासना करें। पुखराज पहनें। गौ सेवा और माता-पिता की सेवा से सारे काम बनेंगे।

मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

मकर राशि वाले जो लोग राजनीति में हैं, वे सफल रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। 2026 आर्थिक रूप से समृद्धि और धन प्राप्ति का साल है। मार्च से जून तक खर्चे बढ़ेंगे। कई सालों से रुका कोई काम 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। अक्टूबर के बाद और दिसंबर तक धन की बरसात होगी। सितंबर से नवंबर तक धन का सही इस्तेमाल स्थायी संपत्ति खरीदने में करेंगे। संतान की शिक्षा पर अप्रैल से जून तक खर्च थोड़ा ज्यादा रहेगा। संतान की सफलता से मन खुश रहेगा। रियल एस्टेट या फ्लैट 24 अक्टूबर से 16 दिसंबर तक खरीदने में सफलता मिलेगी। यह साल आपको बहुत कुछ देकर जाएगा।

स्वास्थ्य की दृष्टि से साल बहुत अच्छा नहीं रहेगा। सांस और पेट की दिक्कत हो सकती है। 13 अप्रैल से सितंबर तक स्वास्थ्य परेशानी दे सकता है। हर शनिवार पीपल को जल दें और दीपक जलाएं। हनुमान बाहुक और सुंदरकांड का पाठ करें। शनि से जुड़े तिल-तेल और राहु से जुड़ी उड़द दाल का दान करें। दान में बहुत ताकत है, इससे आपत्तियां टलती हैं। भगवान का नाम जपें और दान करें तो संकट दूर होगा।

दाम्पत्य जीवन बहुत सुखमय रहेगा। फरवरी से अप्रैल तक जीवनसाथी को थोड़ी शारीरिक दिक्कत हो सकती है। विवाह योग्य लोगों की शादी हो सकती है। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। क्रोध और अहंकार प्रेम का दुश्मन है, इन पर नियंत्रण रखें। संतान के विवाह की बाधाएं दूर होंगी। भगवान शिव की पूजा करें। शिवलिंग की उपासना करें। महामृत्युंजय मंत्र जपें। गरीबों में अन्न-वस्त्र दान करें।

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

कुंभ राशि वालों के लिए साल 2026 आर्थिक रूप से समृद्धि भरा रहेगा। आपको चल-अचल संपत्ति मिलेगी। 2 अप्रैल से 16 सितंबर और 13 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक आर्थिक उन्नति का समय है। जनवरी-फरवरी में खर्चे ज्यादा रहेंगे।

यह साल राजनीति करने वालों के लिए सफलता और सम्मान भरा होगा। बड़े नेताओं से अच्छे संबंध फायदा देंगे। प्रशासनिक सेवा वाले बहुत अच्छा काम करेंगे। हनुमान जी की उपासना से सफलता मिलेगी।

स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा। हनुमान जी की भक्ति से लाभ होगा। बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं। शिव मंदिर के पास पीपल या बेल का पेड़ लगाएं। हड्डी और बीपी की दिक्कत हो सकती है। जरूरतमंदों को अन्न-वस्त्र दान करें, तो लाभ होने की संभावना है।

शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। सिविल सेवा की तैयारी करने वाले बहुत अच्छा करेंगे। तकनीकी और प्रबंधन के स्टूडेंट्स सफल रहेंगे और विदेश जा सकते हैं।

प्रेम जीवन बहुत सुखमय रहेगा। संतान के विवाह की बाधाएं दूर होंगी। प्रेम में विश्वास और सत्यता बनाएं रखें। प्यार में विश्वास और समर्पण ही सब कुछ है। जीवनसाथी से सत्य बोलें। क्रोध प्रेम में बाधा डाल सकता है। यह साल आर्थिक उपलब्धियों का है। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। श्री गणेश जी की उपासना से मनोकामनाएं पूरी होंगी।

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

मीन राशि वालों के लिए 2026 संघर्ष के बाद सफलता का साल है। रियल एस्टेट और शेयर में निवेश करें, तो लाभ की संभावना है। अप्रैल तक खर्चे थोड़े ज्यादा रहेंगे। 13 मई से 16 अगस्त और 14 दिसंबर तक धन की बरसात होगी। इस साल कोई बड़ा पुरस्कार मिल सकता है। संतान की शिक्षा पर 25 फरवरी से 30 जून तक खर्च ज्यादा रहेगा।

स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। अगस्त से सितंबर तक थोड़ी दिक्कत हो सकती है। सांस के मरीज सावधानी रखें। जनवरी से मार्च तक समय अच्छा नहीं है। राहु और शनि से जुड़े द्रव्य बुधवार और शनिवार को दान करें। बीपी और शुगर वाले सावधानी रखें।

शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्राएं बहुत होंगी। आध्यात्मिक तरक्की होगी। राजनीति वाले बहुत सफल रहेंगे। बंगलामुखी अनुष्ठान से सफलता और सम्मान मिलेगा।

शिव उपासना करें। शिव पुराण का पाठ करें। तिल, अन्न और वस्त्र दान करें। पुखराज या टोपाज पहनें। हर महीने एकादशी को विष्णु मंदिर जाएं और विग्रह की 4 परिक्रमा करें।

सभी राशियों के लिए सामान्य उपाय

सभी राशि वाले अपने इष्ट की उपासना करें। भगवान का नाम जपें। शुभ मुहूर्त में शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें। कलयुग में पार्थिव शिवलिंग पूजा का बहुत महत्व है। रोज अन्न दान करें। तीर्थ यात्रा करें। एकादशी व्रत रखें। मन को साफ रखें। किसी की बुराई न करें, बुराई करने से पुण्य खत्म होता है। गाय को रोज रोटी-गुड़ दें। पक्षियों को दाना-पानी दें। हर दिन माता-पिता का चरण स्पर्श करें। ईश्वर की कृपा से साल 2026 सभी के लिए मंगलमय बना रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article