Mangal Rashi Parivartan November 2022: ज्योतिष में मंगल को उग्र ग्रह माना जाता है। ये लक्ष्य को पूरा करने के लिए मनुष्य को शारीरिक शक्ति और ऊर्जा प्रदान करता है। जिन लोगों की कुंडली में इस ग्रह की स्थिति अच्छी होती है वो लोग साहसी, तेज तर्रार और पराक्रमी होते हैं। मंगल अभी वक्री अवस्था में है और 13 नवंबर को ये वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जहां ये 13 जनवरी 2023 तक विराजमान रहेंगे। जानिए ये गोचर किन राशियों की चमकाएगा किस्मत।
वक्री मंगल के गोचर का इन 2 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए ये 2 महीने बेहद ही खास रहने वाले हैं। आपकी इस दौरान सारी मनोकामनाएं पू्र्ण होंगी। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। आप हर काम को बेहतर तरीके से पूरा कर पायेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन अगर आप किसी बीमारी से लंबे समय से पीड़ित है तो इसे डॉक्टर को दिखाएं और इलाज पूरा कराएं।
मकर राशि: मकर राशि के छात्रों के लिए अच्छा समय आने वाला है। मेहनत का आपको भरपूर लाभ मिलने वाला है। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होगी। इस समय का भरपूर लाभ उठाएं।
वक्री मंगल के गोचर से ये 3 राशियां रहें सावधान
मेष राशि: इस राशि वालों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में और कार्यस्थल पर बहस करने से बचें। छोटी-मोटी बातों पर आप चिढ़ सकते हैं। जिस वजह से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। यदि आप रिलेशनशिप में हैं तो किसी गलतफहमी के कारण पार्टनर के साथ आपका विवाद हो सकता है।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को मंगल के गोचर के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पार्टनर और करीबियों के साथ बहस और मतभेद होने की आशंका है। प्रोफेशनल पार्टनर्स के साथ विवाद होने की संभावना है। इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों की सेहत पर वक्री मंगल का विशेष प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपकी ऊर्जा की कमी नजर आएगी। छात्रों को पढ़ाई में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विदेश यात्रा पर आपका अचानक से काफी धन खर्च हो सकता है।
