Mars Transit In Gemini 2022: ग्रहों के सेनापति मंगल देव 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मिथुन राशि मंगल के शत्रु ग्रह बुध की राशि है। ऐसे में मंगल के मिथुन राशि में प्रवेश करने से सभी जातकों के जीवन में अहम बदलाव आएंगे। मंगल 16 अक्टूबर से मिथुन में गोचर कर शनि के साथ षडाष्टक योग बनाएंगे। जानें मंगल का ये राशि गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।
मंगल गोचर अक्टूबर 2022 (Mangal Gochar October 2022)
मेष राशि: मंगल आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस समय आप अत्याधिक धैर्यवान और साहसी बनेंगे। कई कार्यों में सफलता पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की जमकर सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
सिंह राशि: मंगल आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेंगे। इस स्थिति में ये आपको अनुकूल परिणाम देने का कार्य करेंगे। आपको आर्थिक जीवन में उन्नति मिलेगी और आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज इस समय ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कन्या राशि: मंगल का ये गोचर आपकी राशि के दशम भाव में होगा। मंगल की ये स्थिति आपको अनुकूल फल मिलने के योग बनाएगी। आर्थिक जीवन में आपको सफलता मिलेगी। करियर में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
मकर राशि: मंगल का ये गोचर आपकी राशि के षष्टम भाव में होगा। इस समय आपके शत्रु परास्त होंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन दे सकेंगे। बिजनेस में भी तरक्की हासिल होगी।
मीन राशि: मंगल देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप धन जोड़ने में भी सफल रहेंगे। परिवार का माहौल सुखद रहेगा।
