अध्यात्म

मार्गशीर्ष माह में कौन-कौन से पड़ेंगे त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Margashirsha Month Vrat and tyohar: मार्गशीर्ष का महीना कार्तिक माह के बाद का महीना है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह साल का 9वां महीना होता है। इस महीने में ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। आइए जानते हैं कि इस महीने में कौन से त्योहार और व्रत पड़ेंगे।

Image

मार्गशीर्ष माह में कौन-कौन से पड़ेंगे त्योहार

Margashirsha Month Vrat and tyohar: 6 नवंबर 2025 से हिंदू कैलेंडर के 9वें महीने मार्गशीर्ष की शुरुआत हो गई है। यह महीना कार्तिक मास के बाद आता है और भगवान श्रीहरिविष्णु और भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है। इसे अगहन भी कहा जाता है। इस महीने में कई पवित्र त्योहार और व्रत आते हैं। यह महीना 6 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर 2025 तक रहेगा। मान्यता है कि इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

सबसे पहले 6 नवंबर को ही मार्गशीर्ष का आरंभ हो गया है, इस समय तमिल परंपरा में मासिक कार्तिगई का उत्सव मनाया जाता है, जिसमें शिव भगवान के निमित्त घरों और मंदिरों में दीप जलाए जाते हैं। इसके साथ ही वैदिक परंपरा में इष्टि यज्ञ का आयोजन होता है, जो सात्विक जीवन और भक्ति की शुरुआत का प्रतीक है। आइए जानते हैं कि इस महीने में कौन से व्रत और त्योहार आएंगे।

मार्गशीर्ष माह में कौन से व्रत और त्योहार पड़ते हैं?

  • इस महीने में 8 नवंबर को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी।
  • 12 नवंबर को कालभैरव जयंती होगी।
  • उत्पन्ना एकादशी का पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा।
  • सूर्य 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, इस दिन वृश्चिक जयंती मनाई जाएगी।
  • सोम प्रदोष व्रत 17 नवंबर को राख जाएगा। वहीं, 18 नवंबर को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी।
  • 20 नवंबर गुरुवार को मार्गशीर्ष अमावस्या है।
  • 25 नवंबर को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।
  • 26 नवंबर को स्कंदषष्ठी होगी।
  • दुर्गाष्टमी व्रत 28 नवंबर को पड़ेगा।
  • 1 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी मतलब गीता जयंती का पर्व मनाया जाएगा।
  • भौम प्रदोष व्रत और मृत्स्य द्वादशी 2 दिसंबर को है।
  • 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ ही महीने का अंत हो जाएगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article