अध्यात्म

Mantra Jaap: मंत्र जाप का है अपना एक तरीका, इस विधि से रोज करेंगे तो पाएंगे ये अचूक लाभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2022, 01:47 PM IST

mantra jaap ke fayde: मंत्र जाप तीन तरह से किया जाता है। किसी भी मंत्र को जपने से पहले संकल्प जरूर लें और संकल्प पूर्ति के बाद हवन में आहुत कर उसे पूर्ण करें। कम से कम 14 लाख मंत्र जपने के बाद ही मंत्र सिद्ध होता है। मानसिक जाप मंत्र जपने का सबसे अच्छा और महत्वपूर्ण तरीका है ।

Image

तीन प्रकार से किया जाता है मंत्र का जाप।

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन तरह से किया जाता है मंत्र जाप
  • वाचिक, उपांशु और मानसिक जाप
  • संकल्प लेकर करें सदैव मंत्र का जाप

Mantra Jaap Ke Fayde: यदि आप साधना के पथ पर चल रहे हैं या चलना चाहते हैं तो इसके लिए आपने किसी न किसी गुरु से मंत्र दीक्षा जरूर ली होगी। मंत्र दीक्षा प्राप्त होने के बाद या फिर किसी मंत्र को जपने से पहले मंत्र जाप का सही तरीका पता होना बहुत ही जरूरी होता है। मंत्र जाप तभी सफल होता है जब साधक उसे सिद्ध कर लेता है।

पंडित वैभव जोशी के अनुसार अध्यात्म के रास्ते पर चलने वाला साधक हो या आम व्यक्ति प्रतिदिन की पूजा में किसी न किसी मंत्र का जाप करता जरूर है। मंत्र जाप आप किसी भी उद्देश्य के लिए कर रहे हों लेकिन आप उसे किस तरह से कर रहे हैं, ये बहुत अधिक महत्व रखता है।

मंत्र जाप के प्रकार

मंत्र जाप तीन तरह से किया जाता है। पहला है वाचिक, जिस मंत्र को करते समय अन्य सुन सके यानी आप मंत्र उच्चारण के साथ कर रहे हैं उसे वाचिक मंत्र कहते हैं। दूसरा है उपांशु, जिस मंत्र को आप अपने हृदय की गहराई में उतर कर जापें और अन्य न सुन सके, उसे उपांशु जाप कहते हैं। वहीं तीसरी तरह का जाप होता है मानसिक। ये मंत्र जाप करने का सबसे आदर्श तरीका है। मानसिक जाप में आप मंत्र को अपने मन ही मन में करते हैं। इसे करते हुए जब आप अभ्यस्त हो जाते हैं तो आप अजापा की स्थिति में पहुंच जाते हैं। अजापा यानी वो स्थिति जब मंत्र आपके मन मस्तिष्क में हर क्षण चलता रहे। फिर चाहे आप नींद में ही क्याें न हों। लगातार मंत्र जाप करते रहने से आप मंत्र सिद्धि की ओर भी बढ़ सकते हैं।

मंत्र जापें लेकिन संकल्प के साथ

किसी भी मंत्र को जपना तभी सफल होता है जब आप उस मंत्र को सिद्ध कर लें। अन्यथा वो मंत्र मात्र शब्द ही बनकर रह जाते हैं। मंत्र सिद्ध करने के लिए आपको उसे एक संकल्प लेकर करना होता है। जैसे आप नौ दिन में सवा लाख मंत्रों का जाप करेंगे। इसके बाद नवे दिन संकल्प पूरा होने पर आप कम से कम 108 मंत्र जाप करते हुए हवन में आहुति करें। इसी तरह का छोटे− छोटे संकल्प लेकर पूरे 14 लाख मंत्र जाप करने के बाद इसी तरह हवन करें। कम से कम 14 लाख मंत्र जाप करने के बाद ही आपका मंत्र सिद्ध होता है। जब मंत्र सिद्ध हो जाता है तो आप अपनी मनोकामना पूर्ति भी मंत्र के उच्चारण के माध्यम से कर सकते हैं। सबसे अच्छा तो रहेगा कि आप आत्मज्ञान के मार्ग की ओर बढ़ सकते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article