अध्यात्म

Peacock Feather: मोरपंख में छिपे हैं तरक्की के कई राज, ऐसे करें इस्तेमाल घर में दिखेगा कमाल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 12:13 AM IST

Peacock Feather: मोर का जहां राष्‍ट्रीय महत्‍व है, वहीं मोरपंख का धार्मिक महत्‍व है। शास्‍त्रों में बताया गया है कि मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण, कार्तिकेय, गणेश और इंद्रदेव को बहुत पसंद है। इसके अलावा वास्‍तुशास्‍त्र में भी मोर पंख को घर में रखने से कई चमत्कारी फायदे बताए गए हैं। हालांकि इन्‍हें रखते समय कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी होता है।

Image

मोरपंख खोलते हैं तरक्‍की का रास्‍ता, बस इन बातों का रखें ध्‍यान

KEY HIGHLIGHTS
  • मोरपंख भगवान कषण, गणेश, कार्तिकेय समेत कई दवातों को पसंद
  • वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार, मोरपंख को घर में रखने से मिलते हैं चमत्कारी फायदे
  • मोरपंख करता है कुंडली का दोष दूर, घर में आती है सुख समृद्धि

Peacock Feather: मोर हमारे देश का राष्‍ट्रीय पक्षी है। वहीं हिंदू धर्म में भी मोर को विशेष महत्‍व दिया गया है। शास्‍त्रों में बताया गया है कि मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण को भी अत्‍यंत पसंद था। जिसकी वजह से यह हमेशा उनके मुकुट पर लगा रहता था। श्री कृष्‍ण के अलावा कार्तिकेय, भगवान गणेश और इंद्रदेव को भी मोरपंख बहुत पसंद है। साथ ही मोरपंख माता लक्ष्मी और सरस्वती जी से भी संबंधित है। वेद शास्त्रों के अलावा वास्तु शास्त्र में भी मोरपंख को काफी महत्‍व दिया गया है। वास्‍तुशास्‍त्र में बताया गया है कि, घर में मोर पंख रखने से कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं। इससे धन धान्य की बढ़ोत्तरी के साथ कई तरह के दोषों से भी छुटकारा मिलता है। अगर आप भी मोरपंख को अपने घर में लगाना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के किन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

मोरपंख को घर में रखने के फायदे

- वास्तु के मुताबिक अगर आपकी कुंडली में राहु दोष है, तो मोरपंख को घर के पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखें। ऐसा करने से राहु दोष कम हो सकता है।

- एक या दो मोरपंख बच्चों के कमरे में स्टडी टेबल के पास लगाने से उनका पढ़ाई में मन लग सकता है। ऐसी मान्‍यता है कि मोरपंख भगवान कार्तिकेय का वाहन और ज्ञान की देवी मां सरस्वती से संबंधित है।

- वास्‍तु के अनुसार घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए भी आप मोरपंख का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से बाहर की नकारात्‍मक ऊर्जा आपके घर के आसपास भी नहीं फटक सकती है।

- अगर आपके घर में पारिवारिक कलह है, तो उससे छुटकारा पाने के लिए आप अपने लिविंग रूम के पूर्व दिशा में दीवार पर सात मोरपंखों का गुच्छा रख सक‍ते हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच मिठास बढ़ने के साथ घर पर सुख शांति आती है।

- वास्‍तु के अनुसार मोरपंख को दक्षिण दिशा में तिजोरी के अंदर खड़े करके रखने से आपकी आर्थिेक स्‍थिति मजबूत हो सकती है और कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।

अगर आप अपने दांपत्य जीवन को खुशियों से भर देना चाहते हैं, तो अपने बेडरूम में दो मोरपंख दीवार पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके रिश्ता गहरा होने के साथ और भी प्‍यार बढ़ेगा।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article