Makar Sankranti 2023 Date, Muhurat: मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म के लोगों के लिए खास महत्व रखता है। इस पर्व को खिचड़ी (khichdi) के नाम से भी जाना जाता है। नया साल (New Year) लगते ही लोगों को इस त्योहार के आने का इंतजार रहता है। ऐसे में मकर संक्रांति की डेट को लेकर सर्च शुरू हो गई है। कोई 14 जनवरी को इस पर्व को मनाए जाने की बात कह रहा है तो कोई 15 जनवरी को। अगर आप भी मकर संक्रांति की डेट को लेकर कन्फ्यूज हैं तो यहां हम आपकी इस दुविधा को दूर करेंगे। हिंदू पंचांग अनुसार साल 2023 में ये पर्व कब मनाया जाएगा जानिए...
मकर संक्रांति 2023 में कब है? (Makar Sankranti 2023 Date)
-मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा।
-मकर संक्रान्ति पुण्य काल 07:15 AM से 05:46 PM तक रहेगा।
-मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल 07:15 AM से 09:00 PM तक रहेगा।
मकर संक्रांति का महत्व (Makar Sankranti Importance)
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। लिहाजा ये पर्व पिता-पुत्र के अनोखे मिलन से भी जुड़ा है। एक अन्य कथा के अनुसार इस दिन असुरों पर भगवान विष्णु ने विजय प्राप्त की थी। धार्मिक कथाओं अनुसार मकर संक्रांति के दिन ही भगवान विष्णु ने धरती पर असुरों का संहार कर उनके सिरों को काटकर मंदरा पर्वत पर गाड़ दिया था। भगवान विष्णु की इस जीत को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाने लगा।
फसलों की कटाई का त्योहार? नई फसल और नई ऋतु के आगमन के तौर पर मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई जाती है। ये वक्त नई फसल काटने का होता है, इसलिए किसान मकर संक्रांति को आभार दिवस के रूप में मनाते हैं। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में मकर संक्रांति को 'लोहड़ी' तमिलनाडु में 'पोंगल' के तौर पर मनाया जाता है। जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में इस पर्व को 'खिचड़ी' के नाम से जाना जाता है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति पर कहीं खिचड़ी बनाई जाती है तो कहीं दही चूड़ा और तिल के लड्डू बनाये जाते हैं।
